स्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Cyber Fraud: सैकड़ों छात्रों को वित्तीय साक्षरता और साइबर सुरक्षा की दी गई सीख

Walking After Meal

Cyber Fraud Awareness: महंगे गैजेट्स और ईएमआई के लिए माता-पिता पर दबाव न डालें। साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ऐसे में अपनी व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा बेहद जरूरी है। आधार कार्ड नंबर, ओटीपी, एटीएम पिन या बैंक खाते का विवरण किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। यह बातें साइबर एक्‍सपर्ट ने कोपागंज क्षेत्र के ख्वाजापुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर सेवा शिक्षण संस्थान में आयोजित ‘अर्थसूत्र संवाद’ कार्यक्रम के दौरान कहीं। कार्यक्रम में बचत, सिबिल स्‍कोर, सही तरीके से बजटिंग और लोन के बारे में बताया गया।

Alert: अनजान लोगों से आधार नंबर, ओटीपी साझा न करें

भारत की प्रमुख गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) बजाज फाइनेंस लिमिटेड की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सही जवाब देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। यह आयोजन भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की वित्तीय जागरूकता पहलों के अनुरूप संचालित जमीनी स्तर का अभियान है। इसका उद्देश्य युवाओं और ग्रामीण समुदायों को वित्तीय रूप से जागरूक, आत्मविश्वासी और डिजिटल रूप से सुरक्षित बनाना है।

ईएमआई के दबाव से बचने की शपथ

कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थियों ने शपथ ली कि वे महंगे स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और अन्य उत्पाद ईएमआई पर खरीदने के लिए अपने माता-पिता पर अनुचित दबाव नहीं डालेंगे। सत्र के दौरान छात्रों को जरूरत और शौक के बीच अंतर समझाया गया। साथ ही बताया गया कि समय पर ईएमआई चुकाने और अनुशासित वित्तीय व्यवहार से अच्छा क्रेडिट प्रोफाइल और बेहतर सिबिल (CIBIL) स्कोर बनाया जा सकता है, जो भविष्य में ऋण प्राप्त करने की पात्रता को मजबूत करता है। बजाज फाइनेंस के प्रवक्ता ने कहा कि वित्तीय साक्षरता का अर्थ केवल बचत करना या ऋण लेना नहीं है, बल्कि वित्तीय सेवाओं से जुड़े जोखिमों को समझकर सही निर्णय लेना भी है।

Alert: अनजान लोगों से आधार नंबर, ओटीपी साझा न करें

‘अर्थसूत्र संवाद’ के माध्यम से कंपनी समुदायों को वित्तीय रूप से आत्मविश्वासी और सुरक्षित बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने लोगों से अपनी वित्तीय योजना बनाने, जिम्मेदारी से ऋण लेने और साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल 1930 पर शिकायत करने की अपील की। फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से भी बचें। उन्‍होंने बताया क‍ि वित्तीय साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। ठगी के शुरुआती 60 मिनट को ‘गोल्डन ऑवर’ माना जाता है। इस दौरान शिकायत करने से ठगी गई रकम को फ्रीज कराने और वापस पाने की संभावना बढ़ सकती है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य हरेंद्र यादव, सामाजिक कार्यकर्ता मंटू यादव, ग्राम प्रधान फैसल खान, चौकी इंचार्ज अमितेश मिश्रा समेत संस्‍थान के सभी शिक्षकगण मौजूद रहे।

Alert: अनजान लोगों से आधार नंबर, ओटीपी साझा न करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button