ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसस्वास्थ्य और बीमारियां

शरीर के इस अंग के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है खजूर, रोज खाने से मिलेगा फायदा

ड्राई फ्रूट्स में खजूर (Dates) को प्रतिदिन खाने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है। खजूर में फाइबर और विटामिन-मिनरल अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। खासतौर से शरीर के कुछ अंगों को लिए खजूर कमाल का काम करता है। खजूर को कैल्शिय और आयरन का अच्छा सोर्स माना गया है। इसे खाने से हड्डियां मजबूत होती है और शरीर में खून की कमी दूर होती है। बच्चों को खजूर जरूर खिलाना चाहिए।

कैल्शियम से भरपूर होने की वजह से खजूर को हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। फाइबर रिच फूड खजूर पाचन को दुरुस्त करने के लिए अच्छा माना जाता है। रोजाना खजूर खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। हार्ट, हड्डी, दिमाग और पेट के लिए खजूर फायदेमंद है। लगातार महीनेभर तक खजूर खाने से शरीर को ताकत मिलती है। खजूर खाने से एनीमिया की समस्या भी दूर होती है।

शरीर के इस अंग के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है खजूर, रोज खाने से मिलेगा फायदा

खजूर में विटामिन

खजूर में कैल्शियम, आयरन और पोटेशियम होता है। खजूर मैग्नीशियम और कई एंटीऑक्सीडेंट्स भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। खजूर में विटामिन बी6, विटामिन सी और विटामिन डी भी पाया जाता है। फाइबर और से भरपूर खजूर ऑवरऑल हेस्थ के लिए अच्छा माना जाता है। खजूर खाने से कॉपर, सेलेनियम और मैग्नीशियम मिलता है।

यह भी पढ़ें: KGMU में न्यू कार्डियोलॉजी विंग की शुरुआत, अब मिलेगी विश्वस्तरीय इलाज की सुविधा

1 दिन में कितने खजूर खाने चाहिए?

आपको सुबह खाली पेट 2-3 खजूर खाने चाहिए। खजूर को ऐसे ही चबाकर खा सकते हैं। कुछ लोग खजूर को पानी में भिगोकर खाते हैं तो वहीं कुछ लोग खजूर को दूध में डालकर खाना पसंद करते हैं। बच्चों को रोज 1-2 डेट्स जरूर खिलाने चाहिए। उम्र बढ़ने पर डाइट में खजूर जरूर शामिल कर लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button