ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

खजूर खा सकते हैं डायबिटिक मरीज, क्या इससे कुछ फर्क पड़ेगा, जानिए

Monsoon Special: जरा सी लापरवाही और सीधा अस्पताल का सफर! बचना है तो इनसे रहो दूर

Diabetic Patients Diet: खजूर एक मीठा, गूदेदार और पौष्टिक तत्वों से भरपूर फल है। खजूर को लोग पकाकर खाते हैं या सूखे फलों के रूप में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। मिठाइयों, स्मूदी, केक में मिठास के लिए खजूर का इस्तेमाल किया जाता है। खजूर में फ्रूक्टोज काफी ज्यादा होता है जो फलों में पाया जाने वाला नेचुरल स्वीटर है। लेकिन क्या डायबिटीज के मरीज खजूर खा सकते हैं या नहीं। आज इसी को जानते हैं…

क्या डायबिटीज के मरीज खजूर खा सकते हैं? | Diabetic Patients Diet

खजूर मीठा तो होता है लेकिन लेकिन इसमें फाइबर की मात्रा भी अच्छी होती है। खजूर में कोर्बोहाइड्रेट भी काफी ज्यादा होता है। जिससे ब्लड शुगर सीधे प्रभावित हो सकता है। लेकिन खजूर में पाया जाने वाला डाइटरी फाइबर इसे डायबिटीज के रोगियों के लिए खाया जाने वाला फल बना देता है। इससे कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण में देरी आती है। जिससे शुगर एकदम से नहीं बढ़ता है। शुगर के मरीज कभी कुछ बहुत मीठा खाने की क्रेविंग हो रही है। तो ऐसी स्थिति में दवाओं के साथ 1 खजूर खा सकते हैं। नाश्ते के बाद 1 खजूर खा सकते हैं।

खजूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) नंबर कितना होता है? | Diabetic Patients Diet

नॉर्मल खजूर का GI (Glycemic Index) नंबर 55.2 से 74.6 के बीच होता है। जबकि जो फूड 55 GI से कम होता है डायबिटीज के रोगियों को वही खाना चाहिए। लेकिन खजूर में पाए जाने वाले डाइटरी फाइबर की वजह से बहुत कम मात्रा में कभी खजूर खाया जा सकता है। शकरा, सुक्करी और सागई खजूर सबसे कम जीआई (42.8, 43.4 और 44.6 नंबर वाला होता है। खजूर के अलग-अलग नमूनों का जीएल (Glycemic Load) 8.5 से 24 तक होता है।

Can diabetics eat dates in winter? Know what are its advantages and  disadvantages | Diabetes: क्या ठंड में मधुमेह रोगी खजूर खा सकते हैं? जानिए  क्या हैं इसके फायदे और नुकसान | Jansatta

खजूर खाने के फायदे | Diabetic Patients Diet

फाइबर के अलावा, खजूर में कई विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। खजूर एंटीऑक्सीडेंट का भी एक सोर्स है, जिससे सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद मिलती है। करीब 100 ग्राम खजूर में ये पोषक तत्व पाए जाते हैं। अपने हाई उच्च फाइबर, विटामिन और खनिज से भरपूर होने के कारण, खजूर पाचन में सहायता करता है। इससे इम्यूनिटी बढ़ती है और हार्ट हेल्थ में भी सुधार आता है। सामान्य लोगों को 2-3 खजूर रोजाना खाने से फायदा मिलेगा।

Tips for Sugar patients : क्या डायबिटीज के मरीज खजूर खा सकते हैं, यहां जानिए  सही बात | kya sugar patients khajoor kha sakte hain

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button