डाइट और फिटनेसपरवरिशवेब स्टोरीजस्वास्थ्य और बीमारियां

पलकों पर बनने वाली गांठ को मत करें नज़रअंदाज, जानें किन कारणों से होती है ये समस्या

Major Eyes Problem Chalazion: आंखों से जुड़ी समस्या है कलेजियन, इसमें पलकों के ऊपर एक गांठ बन जाती है। यह गांठ ऊपरी और निचली पलकों पर बन सकती है। इस गांठ में कोई दर्द नहीं होता है लेकिन उस जगह पर सूजन आ जाती है। पलक में छोटी ग्लैंड होती है जो आंखों को नम रखने में मदद करने के लिए एक तैलीय पदार्थ पैदा करती है। जब यह ग्लैंड ब्लॉक हो जाती हैं तो यह समस्या होती है, आमतौर पर यह अपने आप ही ठीक हो जाती है।

Deepawali 2024 | Eye Problems During Diwali and precautions

बच्चों को भी हो सकती है ये दिक्कत | Major Eyes Problem Chalazion

क्लीवलैंड क्लिनिक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कलेजियन पलक पर एक लाल उभार होता है। इसे आई लिड सिस्ट या मेईबोमियन सिस्ट भी कहा जाता है। जब एक तैलीय ग्रंथि ब्लॉक हो जाती है तब यह धीरे-धीरे बनता है। शुरुआत में यह दर्दनाक हो सकता है लेकिन थोड़े समय बाद इससे किसी तरह की तकलीफ नहीं होती है। कलेजियन आमतौर पर ऊपरी पलक के नीचे बनता है लेकिन कभी-कभी यह निचली पलक पर भी बन सकता है। कलेजियन 30 से 50 वर्ष के उम्र वाले लोगों को होता है। बच्चों में यह समस्या आम नहीं है लेकिन उन्हें भी यह हो सकता है।

पलक के ऊपर दिखेगा उभार | Major Eyes Problem Chalazion

यदि आपको कलेजियन की समस्या हो रही है तो आपके पलक के ऊपर उभार दिखेगा। आमतौर पर यह ऊपरी पलक को प्रभावित करता है जैसे-जैसे यह बढ़ता है इसमें सूजन भी बढ़ती जाती है और यह सॉफ्ट हो सकता है।

  • आंखों में जलन जिससे आंखों से पानी निकलना
  • धुंधला दिखाई देना
  • पूरी तरह से सूजी हुई पलक

पलकों के ऊपर गांठ निचली और ऊपरी पलकों के ऑयल ग्लैंड के बंद होने के कारण बनती है। तैलीय ग्रंथियों से आंखों की ऊपरी और निचली पलक में नमी बनी रहती है। सूजन या वायरस इन्हें प्रभावित करते हैं और पलकों पर गांठ बन जाती है।

कलेजियन का इलाज | Major Eyes Problem Chalazion

आमतौर पर यह समस्या खुद ही ठीक हो जाती है, लेकिन किसी कारणवश यदि आप डॉक्टर के पास जाते हैं तो डॉक्टर आपकी आंखों का टेस्ट करने के बाद आपको कुछ घरेलू उपाय बता सकते हैं जैसे आंखों के आसपास गर्म सिकाई। डॉक्टर आपको आई ड्रॉप या आंखों की कोई क्रीम भी दे सकते हैं। यदि इन उपायों से आपकी आंखें ठीक नहीं होती है तो डॉक्टर आपको इंजेक्शन लगा सकते हैं या फिर सर्जरी भी कर सकते हैं।

कलेजियन के जोखिम कारक | Major Eyes Problem Chalazion

कलेजियन एक बहुत ही आम समस्या है और यह किसी को भी हो सकती है, लेकिन आपको कलेजियन होने की अधिक संभावना हो सकती है यदि

  • आपको पहले भी कलेजियन हुआ हो
  • पुराना ब्लेफराइटिस
  • स्किन से जुड़ी कुछ स्थितियां जैसे डैंड्रफ और रोजेशिया
  • ड्राई स्किन
  • हार्मोनल बदलाव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button