ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Junk Foods Demerits: रात में जंक फूड खाने से क्यों बचना चाहिए? जाने नुकसान और हेल्दी विकल्प

Junk Foods Demerits: आजकल देर रात तक जागने के दौरान जंक फूड खाना लोगों की आम आदत बन गई है। लेकिन, रात में इन फूड्स को खाने से सेहत पर कई तरह के नकारात्मक असर पड़ सकते हैं। इससे पाचन खराब होने से लेकर नींद और वजन पर भी असर पड़ सकता है। देर रात जंक फूड खाने का मतलब है कि आप ज़रूरत से ज़्यादा कैलोरी ले रहे हैं। दरअसल, पैकेज वाले फूड्स में नमक, चीनी और अनहेल्दी फैट की मात्रा बहुत ज़्यादा होती है।  ऐसे में देर रात टीवी देखते या फोन चलाते समय बिना सोचे-समझे स्नैक्स खाने से खाने की मात्रा पर कंट्रोल करना मुश्किल हो सकता है। इस वजह से शरीर में फैट स्टोरेज बढ़ने लगता है और मोटापे की समस्या बढ़ सकती है।

जंक फूड सेहत के लिए क्यों हैं हानिकारक? | Junk Foods Demerits

सोने से ठीक पहले भारी या जंक फ़ूड का सेवन करने से नींद खराब हो सकती है या कुछ लोगों में एसिडिटी/रिफ्लक्स की समस्या बढ़ सकती है। बार-बार ज़्यादा चीनी वाला और बहुत ज़्यादा प्रोसेस्ड खाना खाने से ब्लड शुगर की परेशानी बढ़ सकती है और मेटाबोलिक हेल्थ बनाए रखना मुश्किल हो सकता है। दरअसल, आपका शरीर एक ‘सर्कैडियन रिदम’ के हिसाब से काम करता है। ऐसे में बहुत देर से खाना, मेटाबॉलिज्म को स्लो कर देता है।

क्या है हेल्दी विकल्प? | Junk Foods Demerits

अगर आपको रात में सच में भूख लगी है, तो भूखे न रहें। कुछ हल्का और प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजें खाएं जैसे- दही, दूध, अंडे, नट्स के साथ फल, या घर का बना कोई साधारण स्नैक। इन चीजों का सेवन आपकी नींद, पाचन और ओवरऑल हेल्थ के लिए यह बेहतर होगा। साथ ही रात को जल्दी सोएं। रात को अगर आप लेट में सोएंगे तो इस वजह से देर रात भूख लगना नार्मल है इसलिए ज़रूरी है कि आप सोने का समय भी ठीक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button