डाइट और फिटनेसस्वास्थ्य और बीमारियां

सर्दियों में रोज खाएं ये 5 सब्जियां, बुढ़ापे तक तेज रहेंगी नजरें

भारत में पिछले कुछ सालों में खराब लाइफस्टाइल की वजह से बीमारियां तेजी से पनप रही हैं। जो बीमारियां शरीर में 50-60 की उम्र के बाद लगती थीं, अब वो 30-35 साल के बाद भी परेशान करने लगी हैं। इसलिए अभी से अपनी आंखों का खास ख्याल रखें। कंप्यूटर और मोबाइल के ज्यादा इस्तेमाल से आंखों पर बुरा असर पड़ रहा है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी की नजरें उम्र से पहले कमजोर होने लगी हैं। घंटों गैजेट्स के साथ बिताने से आंखों को बिल्कुल भी आराम नहीं मिल पाता। इससे आंखों में तनाव बढ़ता है।

वहीं, सूरज की हानिकारक यूवी किरणें भी आंखों के लिए हानिकारक साबित हो रही है। ऐसे में डाइट का खास ख्याल रखें। डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करके आप आंखों की रौशनी को बरकरार रख सकते हैं और अपनी आंखों को हेल्दी बना सकते हैं। आज के इस लेख में हम जानेंगे कि सर्दियों में कौन-कौन सी सब्जियां आंखों के लिए अच्छी होती हैं?

गाजर सबसे उपयोगी

ठंड में ऐसी कई सब्जियां आती हैं, जो आंखों के लिए वरदान हैं। आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए रोजाना 1-2 गाजर जरूर खाएं। गाजर में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन होता है, जिससे नजर तेज होती है। और कमजोर आंखों को पोषण मिलता है। गाजर खाने से ड्राई आई की समस्या भी दूर होती है। आपको रोजाना गाजर जरूर खानी चाहिए।

खाएं ब्रोकली

इन दिनों फ्रेश ब्रोकली मार्केट में मिलती है। आप किसी भी तरह ब्रोकली को डाइट में जरूर शामिल करें। ब्रोकली न सिर्फ आंखों के लिए बल्कि पूरे शरीर के लिए सुपरफूड का काम करती है। ब्रोकली मेंज़ेक्सैंथिन और  ल्यूटिन नामक कैरोटीनॉयड होते हैं जो आंखों की रेटिना में पहुंच कर जमा होने लगते हैं। ये आंखों को ब्लू लाइट से होने वाले नुकसान से भी बचाते हैं। आंखों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने वाले तत्व भी ब्रोकली के अंदर होते हैं।

आंवला भी लाभदायक

विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर आंवला को आंखों के लिए वरदान माना जाता है। आंवला खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। आंवला सर्दियों में खूब मिलता है। आपको रोजाना 1 आंवला जरूर खाना चाहिए। आंवला रेटिना रेटिना और लेंस को फ्री रेडिकल्स से बचाता है। इससे आंखों को स्ट्रेस से बचाने में भी मदद मिलती है।

शिमला मिर्च भी उपयोगी

शिमला मिर्च भी आंखों की रौशनी बढ़ाने के लिए अच्छी सब्जी है। वैसे रंग बिरंगी सब्जियां सेहत के लिए अच्छी मानी जाती हैं। इनमें भरपूर विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। शिमला मिर्च में विटामिन सी होता है। जो आंखों के टिशूज को  होने वाले नुकसान बचाता है।

पालक भी आंखों के लिए जरूरी

आपको रोजाना कुछ पालक के पत्ते भी जरूर खाने चाहिए। आप चाहें तो पालक को कच्चा या फिर हल्का उबालकर किसी सब्जी या सूप में डालकर पी सकते हैं। पालक को आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अच्छा माना जाता है। पालक में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आंखों को बीमार होने से बचाते हैं। पालक में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन नामक कैरोटीनॉयड पाए जाते हैं जो रेटिना को हानिकारक ब्लू लाइट से बचाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button