Health Tips: आजकल के गलत खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से कब्ज (Constipation) की समस्या बढ़ जाती है। ठंड के मौसम में गर्म चीजों का अधिक सेवन करने और कम पानी पीने की वजह से कब्ज, गैस, एसिडिटी और बदहजमी से लोग परेशान रहते हैं। कई बार घंटों पॉट पर बैठे रहने के बाद भी पेट ठीक से साफ नहीं होता। अगर आपको भी ऐसी ही समस्या रहती है या कब्ज, बवासीर के मरीज हैं तो डाइट में इस एक फल को जरूर शामिल करें।
इसे दिन में 1 बार खाने से ही अगर दिन आपको पेट एकदम साफ हो जाएगा। फाइबर से भरपूर ये फल सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। पुरानी से पुरानी कब्ज को दूर करने का दम इस फल में है। सर्दियों में आने वाले हरे और हल्के पीले रंग के अमरूद कब्ज और बवासीर में फायदेमंद फल माना जाता है। अमरूद खाने से सुबह मिनटों में पेट साफ हो जाता है। अमरूद को पेट और पाचन के लिए बहुत ही अच्छा फल माना गया है। अगर आप रोजाना 1 अमरूद दिन में खाते हैं तो कब्ज की समस्या हमेशा दूर रहेगी। फाइबर से भरपूर अमरूद बवासीर में सबसे असरदार फल माना गया है।
कब्ज में सबसे फायदेमंद फल
दिन में किसी भी वक्त एक पका अमरूद जरूर खाएं। आप अमरूद को हल्का काला नमक लगाकर भी खा सकते हैं। इससे अमरूद का स्वाद काफी बढ़ जाता है। अमरूद को पाचक माना जाता है, इसलिए जिनका पेट साफ नहीं होता उन्हें अमरूद जरूर खाना चाहिए। हल्का पका अमरूद खाने से ज्यादा लाभ होगा।
यह भी पढ़ें: ठंड में कम धूप के कारण हो सकती है Vitamin D की कमी, इन खाने की चीजों से करें पूर्ति
अमरूद खाने के फायदे
कहा जाता है कि अमरूद में सेब से भी ज्यादा गुण पाए जाते हैं। सर्दियों में अमरूद सबसे गुणकारी फल माना जाता है। अमरूद में भरपूर विटामिन सी पाया जाता है जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। आयरन की कमी होने पर अमरूद का सेवन करना चाहिए। अमरूद में पोटेशियम, मैग्नीशियम और फाइबर होता हैं, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और हार्ट हेल्थ में सुधार आता है। लो कैलोरी होने के कारण अमरूद वजन घटाने में भी मदद करता है। डायबिटीज के रोगियों के लिए भी अमरूद बहुत ही फायदेमंद फल माना जाता है।