ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्वास्थ्य और बीमारियां

सेब खाना भी हो सकता है खतरनाक! पेट पर करता है सीधा अटैक, अंदर ही अंदर होता रहता है नुकसान

Side Effects of Apple: बचपन से बताया गया है कि रोजाना एक सेब खाने से डॉक्टर दूर रहता है। लेकिन सेब को खाना कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। यह 2 बीमारियों को गंभीर बना सकता है, जिसका सीधा प्रभाव पेट पर पड़ता है। दोनों बीमारियां पेट से जुड़ी हुई हैं। सेब के अंदर फ्रुक्टोज होता है, जो आईबीएस और फ्रुक्टोज इनटॉलरेंस बीमारी में अच्छा नहीं माना जाता है। इन दोनों स्थितियों में फ्रुक्टोज वाले फूड्स को खाने से मना किया जाता है। वरना मरीज को कई सारी पेट से जुड़ी समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं।

Most Searchable Disease on Google 2024 Cervical Cancer | What is Cervical Cancer | Poonam Pandey

सेब जैसे हाई फ्रूक्टोज फूड्स को आईबीएस में खाने से तकलीफ बढ़ सकती है। इस समस्या में बॉवल मूवमेंट में बदलाव आ जाता है। साथ ही सेब के अंदर FODMAPs होता है, जो एक तरह का फाइबर है। यह भी आईबीएस को गंभीर बनाता है। ​फ्रुक्टोज इनटॉलरेंस एक डायजेस्टिव डिसऑर्डर है। इसमें शरीर फ्रुक्टोज को ढंग से पचा नहीं पाता है। फ्रुक्टोज आमतौर पर फलों के अंदर नेचुरल होता है। यह स्थिति बड़ों से बच्चों को जन्मजात भी मिल सकती है।

ये लक्षण कर सकते हैं परेशान | Side Effects of Apple

  • पेट दर्द और क्रैम्प
  • कब्ज
  • डायरिया
  • गैस और पेट फूलना
  • थकान
  • नींद न आना
  • एंग्जायटी व डिप्रेशन

सेब खाने का सही तरीका | Side Effects of Apple

अक्सर लोग सेब को सीधा खाना पसंद करते हैं। मगर इस तरह उसके बीच का काफी गुदा बिना खाए रह जाता है और फेंक दिया जाता है। इस तरह सेब के अंदर मौजूद प्रमुख गुण बेकार चले जाते हैं। जो कि इसके बीच में होते हैं। सेब को काटकर केवल उसके बीज निकालकर खाने की आदत डालें। इसे बीच से ज्यादा न काटे।

सेब से मिलने वाले पोषक तत्व | Side Effects of Apple

  • विटामिन सी
  • पोटैशियम
  • कैटेचिन
  • क्लोरोजेनिक एसिड
  • क्विरसेटिन
  • फाइबर
  • हेल्दी कार्ब्स
  • प्रोटीन
  • नेचुरल शुगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button