शहद में भीगे लहसुन खाने से कंट्रोल होता है Bad Cholesterol, सेहत को मिलते हैं कई फायदे

शहद और लहसुन का इस्तेमाल तो तकरीबन हर घर में किया जाता है। इन दोनों के फायदों के बारे में भी सभी को अच्छी तरह से पता होगा। मगर, इसका साथ में सेवन किया जाए तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। शहद में भरपूर मात्रा में एंटी-बायेटिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। वहीं, लहसुन में एलिसिन और फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपको कई बीमारियों से आपका बचाव करता है।आज के इस लेख में जानेंगे शहद में डूबे हुए लहसुन खाने के फायदे…
इम्यूनिटी करें मजबूत
शहद में डूबे हुए लहसुन के सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। यह एक सूपर फूड है, जो एंटीबायोटिक की तरह काम करता है और बॉडी को डिटॉक्स करके हर तरह के इंफेक्शन को भी दूर करता है, जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है।

सर्दी-जुकाम से दिलाए आराम
सर्दी-जुकाम की समस्या से निजात दिलाने में लहसुन और शहद का कॉम्बिनेशन बेहद फायदेमंद है। दोनों में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं। शहद और लहसुन में एंटी- इंफ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं, जो गले की खराश के साथ सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
दिल को रखे हेल्दी
लहसुन और शहद आपके शरीर से बैड कोलेस्ट्राल को निकालने में मदद करता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक होने लगता है। इन दोनों में ही ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो दिल की धमनियों में जमा फैट को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इससे आपका हार्ट हेल्दी रहता है।
यह भी पढ़ें: Liver को धीरे-धीरे डैमेज करते हैं ये तीन Foods, गलती से भी न करें इनका सेवन
पाचन तंत्र को रखे फिट
लहसुन और शहद दोनों मिलकर ऐसे तत्व बनाते हैं, जो आपके पाचन तंत्र को फिट रखते हैं। इससे आपको कब्ज, डायरिया, एसिडिटी, पेट दर्द जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।
एक दिन में कितने लहसुन खाएं?
रात के समय एक कांच की बोतल में शहद डाल दें और इसमें कुछ लहसुन की कलियां छील कर डाल दें। अब रोज सुबह उठने के बाद इस शीशी में से एक से दो लहसुन की कली लेकर खाली पेट चबाकर खा लें। आप चाहे तो ब्रेकफास्ट या डिनर के बाद भी इसका सेवन कर सकते हैं। सुबह के समय शहद में भीगे एक दो लहसुन की कलियों का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है।