Face Care: महंगी क्रीम लगाने के बाद भी चेहरे से नहीं जा रहे हैं पिंपल, जानिए क्या करें?


Face Care: चेहरे पर पिंपल और एक्ने की समस्या होना नॉर्मल है. अक्सर पिंपल पर क्रीम लगाने से पिंपल ठीक हो जाते हैं. लेकिन कई बार महंगी क्रीम लगाने के बाद भी पिंपल ठीक नहीं होते हैं. इसके पीछे का कारण आपकी आदत भी हो सकती है. खराब आदतों की वजह से चेहरे के पिंपल ठीक नहीं होते हैं. चेहरे पर पिंपल किसी भी इंसान की खूबसूरती को कम कर देते हैं. पिंपल तो ठीक हो जाते हैं लेकिन पिंपल होने के बाद दाग चेहरे पर रह जाते हैं. ये दाग-धब्बे चेहरे से आसानी से नहीं हटते हैं. पिंपल की समस्या से राहत पाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं. महंगी क्रीम लगाने के बाद भी दाग साफ नहीं होते हैं. आइए जानते हैं चेहरे से एक्ने को रोकने के लिए क्या करना चाहिए.
-
पोर्स का बंद होना: चेहरे पर एक्ने और पिंपल आने की समस्या जब होती है जब स्किन के पोर्स बंद हो जाते हैं. ऐसे में स्किन से निकलने वाला ऑयल कम हो जाते हैं जिस वजह से ब्लैकहेड्स, मुंहासे और व्हाइटहेड्स की समस्या हो जाती है.
-
हॉर्मोनल बदलाव: शरीर में हार्मोनल बदलाव की वजह से चेहरे पर पिंपल आते हैं. हॉर्मोन्स में उतार चढ़ाव की वजह से चेहरे पर मोटे-मोटे पिंपल हो जाते हैं.
-
तनाव और टेंशन: ज्यादा तनाव और टेंशन लेने की वजह से भी पिंपल की समस्या हो सकती है. दरअसल तनाव की वजह से हार्मोन्स पर असर पड़ता है. जिस वजह से चेहरे पर पिंपल की समस्या हो सकती है.
एक्ने से बचाव कैसे करें | Face Care
-
-एक्ने से बचाव के लिए हेल्दी डाइट का सेवन करें. ऑयली फूड्स का कम से कम सेवन करें
-
-शुगर का अधिक सेवन करने से भी चेहरे पर एक्ने की समस्या होती है. एक्ने से बचाव के लिए शुगर का सेवन कम से कम करना चाहिए.
-
-कॉफी और चाय का अधिक सेवन करने से भी चेहरे पर पिंपल की समस्या हो सकती है. पिंपल से बचाव के लिए शुगर का कम से कम सेवन करें.





