ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Fitness Tips: पाचन सुधारने से लेकर हड्डियों तक को मजबूत बनाता है ये देसी प्रोटीन ड्रिंक

Homemade Protein Powder: हेल्दी लाइफस्टाइल और फिटनेस के लिए प्रोटीन का सही मात्रा में सेवन बेहद जरूरी है। बाजार में मिलने वाले प्रोटीन पाउडर महंगे और कई बार तो ये केमिकल युक्त होते हैं, इसलिए घर पर बनाना एक बेहतर विकल्प है। होममेड प्रोटीन पाउडर न सिर्फ किफायती है, बल्कि इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व शरीर को ताकत और ऊर्जा देने में मदद करते हैं। इसमें कई पोषक तत्व शामिल होते हैं, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने, शरीर की कमजोरी दूर करने और वजन बढ़ाने में मदद करते हैं। इसी के चलते हम आपको यहां घर पर प्रोटीन पाउडर बनाने के फायदेे बताएंगे और इसे बनाने का तरीका भी।

 प्रोटीन पाउडर बनाने का सामान | Homemade Protein Powder

  • -बादाम, ओट्स, सोयाबीन, मूंगफली, अलसी, कद्दू के बीज, खसखस और किशमिश

बनाने की विधि | Homemade Protein Powder

  • -सभी सामग्री को अलग-अलग हल्की आंच पर सुनहरा और खुशबूदार होने तक भूनें।

  • -भूनने के बाद ठंडा होने दें।

  • -ठंडा होने पर मिक्सर में डालकर महीन पाउडर बना लें।

  • -एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें ताकि नमी न लगे।

  • -रोजाना 2-3 चम्मच पाउडर को दूध, शेक या स्मूदी में मिलाकर सेवन करें।

  • -स्वाद बढ़ाने के लिए आप शहद, केला या खजूर भी मिला सकते हैं।

होममेड प्रोटीन पाउडर के फायदे | Homemade Protein Powder

  • मांसपेशियों को मजबूत बनाता है: इस पाउडर में बादाम, सोयाबीन और मूंगफली जैसे उच्च-प्रोटीन स्रोत शामिल हैं। प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण और रिपेयर के लिए जरूरी है। रोजाना सेवन से मांसपेशियों की ताकत और स्टैमिना बढ़ती है।

  • शरीर की कमजोरी दूर करता है: पाउडर में मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स और प्रोटीन शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं। थकान, कमजोरी और एनर्जी की कमी महसूस होने पर यह ड्रिंक शरीर को तुरंत ताकत देता है।

  • वजन बढ़ाने में मददगार: पतले शरीर वाले लोग अक्सर पर्याप्त कैलोरी और प्रोटीन नहीं ले पाते। इसमें मौजूद बादाम, किशमिश और मूंगफली कैलोरी और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर हैं। ये मसल मास बढ़ाने और स्वस्थ तरीके से वजन बढ़ाने में मदद करते हैं।

  • इम्यूनिटी बढ़ाता है: सोयाबीन, बादाम और कद्दू के बीज में एंटीऑक्सीडेंट्स और जरूरी मिनरल्स होते हैं। ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं, जिससे इंफेक्शन और वायरल बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।

  • हड्डियों को मजबूत बनाता है: खसखस, कद्दू के बीज और बादाम कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर हैं। ये हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं, जो खासकर बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के लिए फायदेमंद है।

  • पाचन सुधारता है: ओट्स और अलसी में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। यह पेट को साफ रखने, कब्ज और गैस जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है। पाचन तंत्र स्वस्थ होने पर शरीर की एनर्जी और हेल्थ बेहतर रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button