ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Health Tips in Hindi: रोज़ खाएं एक आंवला, शरीर को मिलेगा फायदा ही फायदा

Health Tips in Hindi: आवंला को आयुर्वेद में बहुत ही असरदार और काम का फल माना जाता है। विदेशी बेरीज काफी महंगी आती है लेकिन आंवला को इंडियन बेरीज की लिस्ट में सबसे ऊपर रखा जाता है। आंवला भारत में आसानी से उगने वाला फल है। इसे इंग्लिश में गूजबेरी कहा जाता है। आंवला वैसे तो आपको सभी सीजन में मिल जाएगा, लेकिन सर्दियों में आंवला का सीजन होता है। आंवला में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा काफी ज्यादा होती है जो आपकी त्वचा और बालों के लिए वरदान हैं। आंवला खाने से आंखों की रौशनी बढ़ती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। रोजाना 1-2 आंवला खाने से शरीर में विटामिन सी की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है। आंवला इम्यूनिटी बढ़ाने में असरदार माना जाता है।

क्या है आंवला खाने का सही तरीका? Health Tips in Hindi

अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आंवला का सेवन जरूर करें। आंवला को टुकड़ों में काट लें। इसे पूरी रात के लिए शहद में भिगोकर छोड़ दें। इसमें थोड़ी कुटी हुई काली मिर्च डालकर रख दें। ब्लैक पेपर यानि काली मिर्च की जगह आप ग्रीन पेपर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने साफ समझाया कि ग्रीन पेपर का मतलब हरी मिर्च नहीं है बल्कि इसका मतलब है जब पेपर कच्चा होता है। यानि ब्लैक पेपर काला होने से पहले हरे रंग का होता है।

उस वक्त इसे तोड़ लें और क्रश करके आंवला में मिला दें। अब इस शहद में डूबे आंवला में से 3 चम्मच दिन में 3 बार रोजाना खाएं। ये आपकी सेहत के लिए सभी चीजों से बेहतरीन काम करेगा। अगर आप इसे सुबह खाली पेट खाते हैं तो 4 से 8 हफ्ते यानि करीब 1 महीने में ही आपको शरीर में काफी फर्क दिखने लगेगा। इससे आपके इम्यून सिस्टम में तेजी से सुधार आने लगेगा।

रोज 1 आंवला खाने के फायदे | Health Tips in Hindi

  • आंवला में विटामिन सी होता है जो इम्यूनिटी बढ़ाता है

  • आंवला में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते जो सूजन कम करते हैं

  • कब्ज और पाचन से जुड़ी समस्याओं को आंवला दूर करता है

  • आंतों की सफाई और गुड बैक्टीरिया के लिए आंवला अच्छा है

  • बालों को घना, काला और मजबूत बनाने में आंवला अच्छा है

  • आंवला कोलेजन बढ़ाता है, झुर्रियों को दूर कर एंजिंग कम करता है

  • आंवला का फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स इंसुलिन उत्पादन बढ़ाते हैं

  • आंवला मेटाबोलिज़्म तेज करता है जिससे वजन कम होता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button