Health Tips: अनहेल्दी है रोज आटा-चावल का सेवन? जानिए क्या है विकल्प!


Health Tips in Hindi: भारत एक ऐसा देश है जहां अनाजों की अपार विविधता मौजूद है, लेकिन आधुनिक जीवनशैली में हमारा ‘कंफर्ट जोन’ केवल गेहूं की रोटी और चावल की थाली तक सिमट कर रह गया है। हालाँकि, सुबह-शाम केवल गेहूं और चावल का ही सेवन करना हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। हम जिस भोजन को अपना आधार मानते हैं, वह अनजाने में हमें कई पुरानी बीमारियों की ओर धकेल रहा है। डॉक्टर सोलंकी के अनुसार, रोज एक जैसा अनाज खाने के कारण शरीर को जरूरी माइक्रोन्यूट्रिएंट्स नहीं मिल पाते हैं, जिससे हमारी इम्यूनिटी सिस्टम खोखली हो रही है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो रोज गेहूं और चावल रहे हैं, तो ये लेख आपको जरूर पढ़ना चाहिए। आइए जानते हैं कि यह आदत आपके शरीर को अंदर से कैसे प्रभावित कर रही हैं।
रोज केवल गेहूं और चावल खाने के पांच गंभीर नुकसान | Health Tips in Hindi
-
पोषक तत्वों का असंतुलन: इनमें कार्बोहाइड्रेट तो भरपूर है, लेकिन सेलेनियम, मैग्नीशियम और जिंक जैसे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की भारी कमी होती है, जिससे बाल झड़ना और थकान जैसी समस्याएं होती हैं।
-
पाचन तंत्र पर दबाव: एक ही तरह का फाइबर मिलने से गट बैक्टीरिया को अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जो कब्ज और एसिडिटी का कारण बनता है।
-
इंसुलिन रेजिस्टेंस: हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स के कारण प्रिडायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।
-
एंटीऑक्सीडेंट की कमी: अलग अनाज न खाने से शरीर को विभिन्न बीमारियों से लड़ने वाले सुरक्षा कवच नहीं मिल पाते।
-
अनहेल्दी क्रेविंग्स: रोज एक ही स्वाद से बोरियत होने पर व्यक्ति मीठा और तला-भुना खाने की ओर आकर्षित होता है।
भोजन में विविधता लाने के लिए क्या करें? | Health Tips in Hindi
हमें अपने भोजन में विविधता लानी चाहिए और हर तरह के मिलेट्स (जैसे बाजरा, रागी, ज्वार) को शामिल करना चाहिए। अलग-अलग अनाज में मौजूद अलग-अलग एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की आंतरिक मरम्मत करते हैं। जब आप बदल-बदल कर अनाज खाते हैं, तो आपके पेट के अच्छे बैक्टीरिया यानी ‘गट माइक्रोबायोम’ अधिक स्वस्थ और सक्रिय रहते हैं। रोज गेहूं और चावल जैसा ‘हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स’ वाला खाना खाने से खून में शुगर का लेवल तेजी से बढ़ता है। इसके बदले में शरीर को बार-बार इंसुलिन रिलीज करना पड़ता है, जिससे धीरे-धीरे ‘इंसुलिन रेजिस्टेंस’ पैदा हो जाता है। यह स्थिति न केवल वजन बढ़ाती है, बल्कि टाइप-2 डायबिटीज के जोखिम को भी कई गुना बढ़ा देती है। मिलेट्स का सेवन करने से इस प्रक्रिया को धीमा और सुरक्षित बनाता है।
अच्छी सेहत के लिए क्या करें? | Health Tips in Hindi
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक सिर्फ कंफर्ट के पीछे भागना आपकी उम्र कम कर सकता है। अपनी डाइट में विविधता लाएं और गेहूं-चावल के अलावा अन्य मोटे अनाजों को भी डाइट में शामिल करें, जैसे ज्वार, बाजरा, रागी और कंगनी जैसे मिलेट्स का सेवन कर सकते हैं। इससे न केवल आपकी कमजोरी और थकान दूर होगी, बल्कि आपकी इम्यूनिटी भी फौलादी बनेगी। आज ही अपनी पुरानी आदतों को बदलें और एक स्वस्थ भविष्य की शुरुआत करें।





