Health Tips: अमरूद खाते समय रखें इन बातों का ध्यान, बड़े काम की है ये सलाह


Health Tips in Hindi: डायबिटीज के मरीजों को अक्सर फलों में अमरूद खाने की सलाह दी जाती है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है जो ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ने से रोकता है। वहीं, फाइबर और पोटेशियम से भरपूर होने की वजह से यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी मददगार माना जाता है। डायबिटीज और कोलेस्ट्रल में फायदेमंद होने के बाद भी अमरूद का सेवन सही तरीके से करना जरूरी है वरना फायदे की जगह आपको नुकसान हो सकता है। तो चलिए जानते हैं आखिर अमरूद खाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
किस तरह से खाना हो सकता है नुकसानदायक? | Health Tips in Hindi
पके हुए अमरूद को आप छिलके के साथ या बिना पील किए खाने से बचना चाहिए। पके हुए अमरूद के छिलके में मैग्निशयम की मात्रा कम होने लगती है और शुगर की मात्रा बढ़ने लगती है। एक छह हफ़्तों की स्टडीज के मुताबिक, जिन लोगों में पके हुए अमरूद को छीलकर नहीं खाया उनका फास्टिंग शुगर, बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइडसब बढ़ा हुआ था। वहीं, जिस ग्रुप ने अमरूद को छीलकर खाया उनके ये सब पैरामीटर्स कम हुए।
क्या है खाने का का सही तरीका? | Health Tips in Hindi
अगर आपको डायबिटीज है या आपका बैड कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ा हुआ है तो अपनी डाइट में थोड़े कच्चे अमरूद को शामिल करें। अगर आप पका हुआ अमरूद खाना चाहते हैं तो उसे छीलकर ही उसका सावन करें।
अमरूद खाने से मिल सकते हैं कौन से फायदे | Health Tips in Hindi
अमरूद सिर्फ डायबिटीज में ही फायदेमंद नहीं है बल्कि इसका सेवन करने से आपकी ओवरऑल हेल्थ को फायदा होता है। फाइबर से भरपूर अमरूद का सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर होता है साथ ही कब्ज और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं में आराम मिलता है। अमरूद एंटी ऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी से भरपूर होता है जो आपकी इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के साथ कोशिकाओं को नुकसान होने से भी बचाता है। साथ ही इसमें मौजूद विटामिन सी त्वचा में कोलेजन को बूस्ट करने में फायदेमंद है। अमरूद में मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है और हार्ट हेल्थ बेहतर होती है।





