Health Tips: सुबह होने वाले पीठ दर्द से छुटकारा पाने का आसान तरीका जानिए?


Health Tips in Hindi: आजकल लोगों में कई तरह की स्वास्थ समस्याएं हो रही है। इसमें पीठ दर्द सबसे आम समस्या है। ज्यादातर लोगों को सुबह उठने के बाद पीठ में दर्द महसूस होती है। कई बार ये दर्द इतनी ज्यादा होती है कि इसे बर्दाशत कर पाना मुश्किल होता है। पीठ दर्द से छुटकारा पाने के लिए लोग दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन कुछ आसान उपाय के जरिए इनसे छुटकारा पाया जा सकता है।
सुबह–सुबह पीठ दर्द होने का कारण? | Health Tips in Hindi
सुबह-सुबह होने वाले पीठ दर्द का एक बड़ा कारण रात को भारी पेट सो जाना है। जब हम भोजन करने के तुरंत बाद लेट जाते हैं, तो पेट का सारा भार सीधे रीढ़ की हड्डी पर पड़ता है। इससे न केवल पीठ में दर्द होता है, बल्कि शरीर के अन्य अंगों की कार्यप्रणाली पर भी बुरा असर पड़ता है। यही वजह है कि हमारी परंपराओं में हमेशा सूर्यास्त से पहले या सोने से काफी समय पहले भोजन करने की सलाह दी गई है।
पीठ के दर्द से कैसे बचें? | Health Tips in Hindi
सुबह होने वाले पीठ दर्द से बचने का सबसे अचूक उपाय यह है कि आप रात को सोने से लगभग 3-4 घंटे पहले ही अपना भोजन कर लें। यदि आप नियमित रूप से इस नियम का पालन करते हैं, तो आपको पीठ दर्द की इस समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा मिल सकता है।
पीठ दर्द से छुटकारा पाने के लिए अन्य घरेलू नुस्खे | Health Tips in Hindi
-
लहसुन और सरसों का तेल: सरसों के तेल में लहसुन की कुछ कलियां डालकर अच्छी तरह गर्म कर लें। तेल जब गुनगुना हो जाए, तो इससे प्रभावित हिस्से की मालिश करें।
-
सेंधा नमक का स्नान: नहाने के गुनगुने पानी में थोड़ा सेंधा नमक मिला लें। इस पानी से नहाने पर मांसपेशियों का तनाव कम होता है और दर्द में आराम मिलता है।
-
गर्म पानी की सिकाई: दर्द वाले हिस्से पर हॉट वॉटर बैग या हीटिंग पैड से सिकाई करें। यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाकर दर्द को तुरंत कम करता है।
-
स्ट्रेचिंग और सही पोस्चर: पीठ की मांसपेशियों में लचीलापन बढ़ाने के लिए नियमित रूप से हल्की स्ट्रेचिंग करें। साथ ही, बैठते और खड़े होते समय अपने पोस्चर को सीधा रखें।




