ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Health Tips: मानसून बढ़ाता है कई बीमारियों का खतरा! हर घर में जरूर होनी चाहिए ये मेडिकल किट्स

Health Tips in Hindi: देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून सक्रिय हो गया है। बारिश का मौसम भले ही भीषण गर्मी से राहत दिलाने वाला होता है पर ये अपने साथ कई संक्रामक और मौसमी बीमारियां लेकर भी आता है।  बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव, बढ़ी हुई नमी, दूषित भोजन और मच्छरों की तेजी से बढ़ती संख्या कई रोगों का खतरा बढ़ाने वाली हो सकती है। मानसून में फूड पॉइजनिंग होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के मौसम में साफ पानी पीना, ताजा और अच्छी तरह पका भोजन खाना, हाथों की स्वच्छता बनाए रखना और मच्छरों से बचाव करना बीमारियों के खतरे को काफी कम कर सकता है। इसके साथ ही सभी लोगों को घर में एक बेसिक हेल्थ किट भी रखना चाहिए। जरूरत पड़ने से ये आपके लिए बहुत मददगार हो सकती है।

घर पर रखें ओआरएस और थर्मामीटर | Health Tips in Hindi

बारिश के मौसम में उल्टी-दस्त या बुखार आम समस्या हो सकती है। इसलिए घर में ओआरएस के पैकेट जरूर रखें, ताकि डिहाइड्रेशन की स्थिति में शुरुआती मदद मिल सके। डिजिटल थर्मामीटर शरीर का तापमान सही तरीके से मापने के लिए जरूरी है। बुखार की गंभीरता समझने और डॉक्टर को सही जानकारी देने में यह उपयोगी होता है। ओआरएस का घोल हमेशा निर्देशानुसार तैयार करें और तय समय के भीतर उपयोग करें।

एंटीसेप्टिक, बैंडेज और हैंड सैनिटाइजर | Health Tips in Hindi

बारिश में फिसलकर चोट लगना या त्वचा पर कट लगना आम बात है। ऐसे में एंटीसेप्टिक सॉल्यूशन, स्टेराइल गॉज, बैंडेज और मेडिकल टेप प्राथमिक उपचार के लिए जरूरी हैं। इसके अलावा हैंड सैनिटाइजर या साबुन संक्रमण के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं किसी भी गहरे घाव या लगातार खून बहने की स्थिति में केवल प्राथमिक उपचार पर निर्भर न रहें और डॉक्टर से संपर्क करें।

नियमित दवाएं भी किट में रखें | Health Tips in Hindi

यदि परिवार में किसी को डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, अस्थमा या अन्य पुरानी बीमारी है, तो उनकी नियमित दवाएं हेल्थ किट में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होनी चाहिए। इसके अलावा डॉक्टर की सलाह से उपयोग की जाने वाली बुखार की दवा, एलर्जी की दवा और आवश्यक मेडिकल दस्तावेज भी सुरक्षित रखें। हेल्थ किट की एक्सपायरी डेट समय-समय पर जांचते रहें और जरूरत पड़ने पर सामग्री बदलते रहें। यह छोटी-सी तैयारी आपातकालीन स्थिति में बड़ी मदद साबित हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button