वेब स्टोरीज
Trending

Health Tips: पीरियड्स के दर्द से हैं परेशान? किचन में ही छिपा है समाधान

Health Tips: क्या आप भी अक्सर पीरियड्स के दर्द से परेशान रहती हैं? महीने के चार-पांच दिन काफी मुश्किलों से भरे होते हैं? इस समस्या में रसोई में रखा एक छोटा-सा मसाला आपकी सेहत के लिए कितना बड़ा सहारा बन सकता है, इसका अंदाजा शायद आपको भी न हो। अजवाइन को अक्सर भोजन का स्वाद बढ़ाने या अपच दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ये महिलाओं की सेहत के लिए भी कई मायनों में फायदेमंद मानी जाती है। खासतौर पर पीरियड्स के दौरान होने वाले पेट दर्द, ऐंठन और भारीपन जैसी समस्याओं में कई लोग घरेलू नुस्खे के तौर पर अजवाइन का सेवन करते हैं।

आमतौर पर पेट की दिक्कतों को दूर करने के लिए अजवाइन का इस्तेमाल किया जाता रहा है। पर क्या आप जानते हैं कि अजवाइन मासिक धर्म में होने वाले दर्द का भी इलाज है। ये हमारे लिए कितनी फायदेमंद हो सकती है, पीरियड्स में कैसे इससे राहत पा सकते है, आइए इस बारे में जानते हैं।

पीरियड्स में फायदेमंद है अजवाइन | Health Tips

मासिक धर्म के दौरान शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिनकी वजह से कई महिलाओं को पेट में तेज दर्द, गैस, ब्लोटिंग और असहजता महसूस होती है। मासिक धर्म के दिन, और दिनों से बहुत अलग होते हैं। दर्द होने के कारण सामान्य काम भी नहीं किए जाते। ऐसे में अजवाइन की चाय पीने से दर्द से निजात पाया जा सकता है। अजवाइन में कई ऐसे पोषक तत्व होते है, जो पेट को दर्द और ऐंठन को कम करने में मददगार हैं।

आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार अजवाइन की चाय पीने से पेट दर्द से राहत मिलती है। इसका सेवन पीरियड्स में करके कई तरह की जटिलताओं को कम किया जा सकता है। अजवाइन की गर्माहट पेट की मांसपेशियों की ऐंठन को शांत करती है। यह पाचन को बेहतर बनाती है और गैस की समस्या को कम करती है, जो मासिक धर्म के दौरान होने वाली आम परेशानियां हैं।

पोषक तत्वों का खजाना है अजवाइन | Health Tips

अजवाइन में फास्फोरस, कैल्शियम, सोडियम होता है। वहीं इसके फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट गुण इसे कई मामलों में कारगर औषधि बनाते हैं। अजवाइन की तासीर गर्म होती है और इसलिए गर्मियों में इसका सेवन एक कप से ज्यादा नहीं करना चाहिए।

वेट लॉस में भी ये मददगार | Health Tips

अजवाइन न सिर्फ पीरियड्स में सहायक है, ये वजन घटाने में भी मददगार है। साथ ही गैस जैसी समस्या से भी छुटकारा मिलता है। ओवर ईटिंग से होने वाले दर्द से भी अजवाइन राहत दिलाती है। अजवाइन सामान्य सर्दी के इलाज में भी उपयोगी है। इसका सेवन करने से ठंड से राहत मिल सकती है। अजवाइन से ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित किया जाता है।

कैसे बनाएं अजवाइन की चाय | Health Tips

कुछ लोग अजवाइन का साबुत सेवन करते हैं, पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए आप इसका पानी भी पी सकते हैं। मासिक धर्म के दौरान होने वाले मूड स्विंग जैसी परेशानियों से निपटने के लिए भी अजवाइन कारगर है। अजवाइन की चाय बनाने के लिए एक कप पानी में एक चम्मच अजवाइन डाल दें, फिर इसे गैस पर उबलने के लिए रख दें। 3 से 4 मिनट तक पानी को उबालकर इसे ठंडा कर लें, फिर इसे कप में छान लें। आखिरी में मीठे के लिए इसमें शहद या गुड मिलाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button