ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Healthy Drinks: सुबह उठकर पिएंगे ये ड्रिंक्स तो नहीं बढ़ेगा BP, मिलेगा फायदा

Healthy Drinks: सुबह की शुरुआत सही हो तो दिन को एक अच्छा पुश मिल जाता है. खासतौर से जिन लोगों का ब्लड प्रेशर हाई (High Blood Pressure) है उन्हें अपने दिन की सही शुरुआत करने पर जोर देना चाहिए. सुबह अगर सही ड्रिंक पी जाए तो हाई ब्लड प्रेशर कम रहने लगता है. यहां भी ऐसी ही ड्रिंक्स का जिक्र किया जा रहा है जो दिल की लिए अच्छी हैं, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करती हैं और शरीर के स्ट्रेस रिस्पोंस को बैलेंस करने में मददगार होती हैं. चलिए बिना देरी किए जानते हैं कौन सी हैं वो ड्रिंक्स जिन्हें पीकर दिन शुरू किया जाए तो हाई ब्लड प्रेशर कम करने में मदद मिलती है.

  • गर्म नींबू पानी (Healthy Drinks): हाई ब्लड प्रेशर लेवल को नीचे लाना चाहता हैं तो हल्के गर्म नींबू पानी के साथ दिन की शुरुआत कर सकते हैं. विटामिन सी और नेचुरल एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपीर नींबू पानी ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है. यह शरीर को हाइड्रेशन भी देता है.

  • नारियल पानी (Healthy Drinks): पौटेशियम से भरपूर होने के चलते नारियल पानी पीने हाई ब्लड प्रेशर कम होने में मदद मिलती है. नारियल पानी शरीर के इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को भी बनाए रखता है.

  • चुकंदर का जूस (Healthy Drinks): हाइपरटेंशन में चुकंदर का जूस पिया जा सकता है. चुकंदर का जूस रक्त धमनियों को रिलैक्स करता है. इस जूस में किसी भी तरह की एडेड शुगर डाले बिना इसे पिएं. हाई बीपी कंट्रोल में रहता है.

  • ग्रीन टी (Healthy Drinks): ग्रीन टी को नियमित तौर पर पिया जाए तो यह ब्लड प्रेशर कम करने में असर दिखा सकती है. इसे बनाते हुए ध्यान दें कि आप बेहद लाइट ग्रीन टी ही बनाएं.

  • आंवला जूस (Healthy Drinks): आंवले का जूस दिल की सेहत को अच्छा रखने का काम करता है. इसे पीने पर धमनियों पर पड़ने वाला ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है. ऐसे में आप आंवले के रस में थोड़ा पानी मिलाकर पी सकते हैं.

इन ड्रिंक्स से करें परहेज | Healthy Drinks

ब्लड प्रेशर में कॉफी या स्ट्रॉन्ग एनर्जी ड्रिंक्स, पैकेट वाले फलों के जूस और शुगरी ड्रिंक्स पीने से परहेज करना चाहिए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button