Healthy Health Tips: खान-पान में सुधार करना ही शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सबसे जरूरी है। आप किन चीजों का सेवन करते हैं इसका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ता है। शरीर को रोगमुक्त रखने के लिए जिन चीजों की मात्रा आहार में कम से कम रखने की सलाह दी जाती है, नमक और चीनी उनमें शीर्ष पर है। जो लोग अधिक मात्रा में चीनी वाली चीजों का सेवन करते हैं उनमें समय के साथ डायबिटीज की बीमारी होने का जोखिम बढ़ जाता है। चीनी को ‘स्लो पॉइजन’ भी कहा जाता है जो समय के साथ शरीर को खोखला करती जाती है।
चीनी (शुगर) का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए कई प्रकार से हानिकारक हो सकता है। शुगर ड्रिंक, कैंडी, बेक किया हुआ सामान और मीठे डेयरी उत्पादों में ऐडेड शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है। ये सभी चीजें आपको गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकती हैं। इनसे दूरी बनाकर रखना बहुत जरूरी है। आइए चीनी से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानते हैं।
टाइप-2 मधुमेह का खतरा | Healthy Health Tips
चीनी का अधिक सेवन इंसुलिन प्रतिरोध बढ़ाने लगता है जिससे टाइप-2 मधुमेह का खतरा बढ़ता है। डायबिटीज केयर जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि जो लोग रोजाना मीठे पेय या फिर अधिक मात्रा में चीनी का सेवन करते हैं उनमें डायबिटीज होने का खतरा 26% तक बढ़ जाता है। विशेष रूप से मीठे पेय पदार्थों और प्रोसेस्ड फूड्स में चीनी की मात्रा अधिक होती है जो शरीर में अतिरिक्त कैलोरी बढ़ाने लगती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ एक दिन में 30 ग्राम से अधिक चीनी का सेवन न करने की सलाह देते हैं।

मोटे होने का खतरा | Healthy Health Tips
अधिक चीनी का सेवन डायबिटीज तो बढ़ाता ही है साथ ही इससे आपके मोटे होने का खतरा भी बढ़ जाता है। मोटापा को डायबिटीज और हृदय रोग सहित कई प्रकार की अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जोड़कर देखा जाता है। न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन की एक रिपोर्ट में बताया गया कि ऐडेड शुगर युक्त पेय पदार्थ मोटापे के जोखिम को 60% तक बढ़ा सकते हैं। मोटापा से ग्रस्त लोगों में समय के साथ हार्ट की बीमारी, लिवर की समस्या और कुछ प्रकार के कैंसर का जोखिम भी बढ़ जाता है।

लिवर को नुकसान | Healthy Health Tips
ऐडेड शुगर वाली चीजों में प्रचुर मात्रा में फ्रुक्टोज होती है। फ्रुक्टोज की अधिकता लिवर को नुकसान पहुंचाती है। जब फ्रुक्टोज का लिवर में ब्रेन डाउन होता है तो यह वसा में बदल जाता है, जो समय के साथ लिवर में जमा होने लगता है। लिवर में अतिरिक्त वसा के निर्माण की समस्या को फैटी लिवर के रूप में जाना जाता है जो न सिर्फ लिवर के सामान्य कार्य में बाधा डाल देती है साथ ही इससे और भी कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के विकसित होने का खतरा हो सकता है।
चीनी खाने के इन दुष्प्रभावों को भी जानिए | Healthy Health Tips
- ज्यादा चीनी वाली चीजें खाने से आपको कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं।
- दांतों की सड़न- चीनी दांतों में बैक्टीरिया को बढ़ावा देती है, जिससे कैविटी और सड़न होती है।
- कैंसर का खतरा- मोटापा, सूजन और हाई शुगर कैंसर के जोखिम को बढ़ाते हैं।
- मानसिक स्वास्थ्य- चीनी का अधिक सेवन डिप्रेशन और चिंता को बढ़ावा देता है।
- इम्यून सिस्टम- ज्यादा चीनी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम कर देती है।
- मस्तिष्क पर प्रभाव- चीनी की अधिकता से याददाश्त कमजोर होने लगती है और ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई होती है।