ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपोषणवेब स्टोरीजस्वास्थ्य और बीमारियां

Healthy Tips: पेट की समस्या से है बचना तो चाय के साथ कभी न खाना ये पांच चीजें

Healthy Eating Tips in Hindi: चाय भारत में सामान्य पेय है जो अधिकतर लोग पीना पसंद करते हैं। लोग अपने दिन की शुरुआत चाय से करते हैं। वहीं सर्दियों में गर्मागर्म चाय का स्वाद ही अलग लगता है। ये शरीर को गर्माहट देती है और थकान को कम करती है। हालांकि, चाय का सेवन सही तरीके से करना चाहिए। चाय से सेहत को नुकसान भी हो सकता है। जैसे दूध की चाय पेट के लिए समस्या करती है। चाय में चीनी की मात्रा भी कम रखें। चाय को अधिक उबालकर काढ़ा न बनाएं। इसके अलावा चाय पीने का सही समय सुबह उठने के दो घंटे के बाद या नाश्ते के एक घंटे बाद है।

Know How Healthy Pumpkin Seeds | Benefits of Pumpkin Seeds For Health

चाय के सही तरीके से सेवन के साथ कुछ चीजों के साथ खाना चाहिए। दूध वाली चाय पीने से आपको पेट में एसिडिटी, एसिड बनने, अपच और भूख न लगने की समस्या हो सकती है। चाय के साथ कुछ चीजों का सेवन भूल से भी नहीं करना चाहिए। कुछ चीजों को चाय के साथ खाने से अपच, गैस की समस्या हो सकती है, साथ ही कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की यह वजह बन सकती है। आइए जानते हैं चाय के साथ किन चीजों का सेवन नहीं किया जाना चाहिए।

चाय के साथ कभी न खाएं ये फल | Healthy Eating Tips in Hindi

नींबू, संतरा, अंगूर आदि फल चाय के साथ कभी न खाएं। चाय में मौजूद टैनिन और खट्टी चीजों में मौजूद सिट्रिक एसिड मिलकर पेट में एसिडिटी बढ़ा देते हैं। इससे सीने  में जलन, अपच और आंतों में परेशानी हो सकती है। चाय के साथ फ्रूट चाट न खाएं।

चाय और दही, एक साथ कभी नहीं | Healthy Eating Tips in Hindi

चाय गर्म होती है जबकि दही ठंडा होता है। इन दोनों का सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। चाय में मौजूद टैनिन कंपाउंड और दही में मौजूद लैक्टिक एसिड के बीच प्रतिक्रिया होने से पेट  में दर्द हो सकता है। गर्म और ठंडी चीजों के एक साथ सेवन से मेटाबॉलिक सिस्टम में असंतुलन हो सकता है।

चाय के साथ नमकीन चीज़ों का न करें सेवन | Healthy Eating Tips in Hindi

भारत में चाय के साथ अक्सर लोग पकौड़े या समोसे जैसे मसालेदार, तला भुना नाश्ता करना पसंद करते हैं। चाय में मौजूद टैनिन पेट की परत को परेशान करता है। वहीं मसालेदार स्नैक्स में कैप्साइसिन मौजूद होता है जिसके साथ चाय के मिलने पर पेट में एसिडिटी, अपच और सीने में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। चाय के साथ नमकीन चीजों के सेवन से ब्लोटिंग हो सकती है और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।

हल्दी का सेवन | Healthy Eating Tips in Hindi

चाय के साथ हल्दी या हल्दी वाला भोजन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से पेट में गैस, कब्ज,पसीना आना, चक्कर जैसी परेशानी आ सकती हैं। चाय में मौजूद कैफीन ऊर्जा देता है जबकि हल्दी गर्म करने वाली होती है। दोनों के साथ में सेवन से शरीर में ज्यादा गर्मी आ सकती है।

चाय और अंडा| Healthy Eating Tips in Hindi

चाय में मौजूद टैनिक एसिड अंडे में पाए जाने वाले प्रोटीन को बांध देता है। जिससे शरीर उसे अवशोषित नहीं कर पाता। इससे प्रोटीन की कमी हो सकती है और कई गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। चाय से पाचन प्रभावित होता है और पेट में दर्द,कब्ज, गैस, अपच, सूजन, ब्लोटिंग और सीने में जलन जैसी समस्या हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button