ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Heat Waves: इस साल बढ़ेगा गर्मी का कहर, हीटवेव से बचने के लिए अपना सकते हैं ये टिप्स

Weight Loss Tips in Hindi

Heat wave in Summer: भारत में साल 2026 के दौरान भयंकर गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मार्च से मई के बीच देश के कई हिस्सों में सामान्य से ज्यादा तापमान रहने की चेतावनी भी जारी की है. इससे पहले फरवरी 2026 को भी कई क्षेत्रों में 1901 के बाद सबसे गर्म महीनों में से एक दर्ज किया गया. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर साल के बीच में ला नीना से एल नीनो की स्थिति बनती है, तो तापमान के साथ-साथ हीटवेव और भी तेज हो सकती है.

क्या होती है हीटवेव? (What is a heatwave?)

हीटवेव तब पैदा होती है, जब किसी क्षेत्र में कई दिनों तक तापमान सामान्य से काफी ज्यादा बना रहता है. अगर इसके साथ नमी (Humidity) भी ज्यादा हो, तो गर्मी का असर और खतरनाक हो सकता है. वैज्ञानिकों के अनुसार, जलवायु परिवर्तन के चलते दुनिया भर में हीटवेव पहले से ज्यादा लंबी और खतरनाक होती जा रही हैं.

किन लोगों को ज्यादा खतरा?

हीटवेव का असर सभी लोगों पर पड़ता है, लेकिन कुछ लोग इससे ज्यादा प्रभावित होते हैं. इनमें नवजात और छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग और लंबे समय से बीमार लोग शामिल हैं. बच्चों का शरीर गर्मी को संभालने में बड़ों जितना सक्षम नहीं होता है. इसलिए वे जल्दी डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) का शिकार हो सकते हैं. वहीं गर्भवती महिलाओं में तेज गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन, समय से पहले प्रसव और दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं.

हीटवेव से बचने के जरूरी उपाय (Important measures to avoid heatwave)

  • पर्याप्त पानी पिएं: गर्मी के दिनों में दिनभर नियमित रूप से पानी पीना बहुत जरूरी है, भले ही प्यास न लगे. बच्चों को भी बार-बार पानी पीने के लिए प्रेरित करें.

  • दोपहर की तेज धूप से बचें: दोपहर के समय, खासकर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच, बाहर निकलने से बचें. अगर बाहर जाना जरूरी हो तो छायादार जगह पर रुक-रुक कर चलें.

  • घर को ठंडा रखें: गर्मी के समय खिड़कियों पर परदे या ब्लाइंड्स बंद रखें ताकि तेज धूप अंदर न आए. रात में खिड़कियां खोलकर ठंडी हवा आने दें. पंखा या कूलर भी घर का तापमान कम करने में मदद कर सकते हैं.

  • हल्के और ढीले कपड़े पहनें: गर्मियों में कॉटन जैसे हल्के कपड़े पहनना बेहतर होता है. इससे शरीर ठंडा रहता है और घमौरियों की समस्या भी कम होती है.

इसके अलावा बाहर जाते समय सावधानी बरतें, लेकिन अगर बाहर जाना जरूरी हो तो

  • सनस्क्रीन लगाएं

  • टोपी या छाता इस्तेमाल करें

  • बीच-बीच में छांव में आराम करें

हीट स्ट्रेस के लक्षण पहचानें

हीट स्ट्रेस के शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं. इनमें शामिल हैं –

  • बहुत ज्यादा पसीना आना

  • चक्कर आना या कमजोरी

  • सिरदर्द

  • मतली या उल्टी

  • मांसपेशियों में ऐंठन

  • अगर किसी व्यक्ति को बेहोशी, कंफ्यूजन, बहुत ज्यादा शरीर का तापमान या दौरे जैसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर की मदद लेना जरूरी है.

अगर किसी को हीट स्ट्रेस हो जाए तो क्या करें?

ऐसी स्थिति में तुरंत ये कदम उठाएं –

  • व्यक्ति को ठंडी और छायादार जगह पर ले जाएं

  • शरीर पर ठंडे पानी या गीले कपड़े लगाएं

  • पानी या ORS पिलाएं

  • गंभीर लक्षण होने पर तुरंत अस्पताल ले जाएं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button