ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Sardi khansi ke Nuskhe: शहद में ये 2 चीजें मिलाकर खाने से पिघल सकता है सीने का बलगम, इम्यूनिटी भी होगी बूस्ट

Sardi khansi ke Nuskhe: आजकल बदलते मौसम में लोगों को सर्दी, खांसी और कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में बहुत से लोग दवाईयों का सहारा लेते हैं पर कई बार आयुर्वेद के रामबाण नुस्खों से भी बहुत तरह की छोटी दिकिक्तों से निपटा जा सकता है. शहद आयुर्वेद में एक खास औषधि मानी जाती है जिसे सही चीजों के साथ मिलाकर खाने से शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं. खासतौर पर जब बात इम्यूनिटी बढ़ाने और सीने में जमे बलगम को ढीला करने की हो तो शदह को बेस्ट माना जाता है.

शहद में मिला लें ये चीजें | Sardi khansi ke Nuskhe

शहद को आयुर्वेद में योगवाही कहा गया है यानी ये जिस भी चीज के साथ लिया जाए उसके गुणों को शरीर तक पहुंचाने में मदद करता है. शहद में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो गले की खराश और खांसी में आराम दिला सकते हैं. शहद में हल्दी और काली मिर्च मिलाकर खाने से खांसी जुकाम और बलगम की समस्या में राहत मिल सकती है. ये मिश्रण इम्यूनिटी को बूस्ट करता है और खांसी जुकाम को दूर करने के लिए जाना जाता है. हालांकि अगर खांसी जुकाम काफी ज्यादा है तो शायद इससे आपको कम फायदा मिलेगा.आयुर्वेद के अनुसार ये तीनों चीजें मिलकर शरीर को अंदर से गर्मी देती हैं जिससे जमा हुआ कफ धीरे धीरे बाहर निकलने में मदद करता है.

हल्दी है फायदेमंद | Sardi khansi ke Nuskhe

हल्दी को भारत में रसोई में हमेशा से औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है. हल्दी में मौजूद करक्यूमिन तत्व सूजन को कम करने और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है. जब हल्दी को शहद के साथ लिया जाता है तो ये गले की जलन और सीने की जकड़न को कम करने में मददगार साबित हो सकता है.

काली मिर्च है लाभकारी | Sardi khansi ke Nuskhe

काली मिर्च को कफ कम करने के लिए जाना जाता है. आयुर्वेद के अनुसार काली मिर्च शरीर में जमा बलगम को ढीला करती है जिससे उसे बाहर निकालना आसान हो जाता है. काली मिर्च पाचन को भी बेहतर बनाती है और सर्दी जुकाम में बंद नाक और भारीपन से राहत दिला सकती है. इस नुस्खे को बनाने के लिए एक चम्मच शुद्ध शहद लें उसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर और एक चुटकी पिसी हुई काली मिर्च मिलाएं. इसे अच्छी तरह मिलाकर सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले चाट लें. इससे गले और सीने में जमा कफ धीरे धीरे कम होने लगता है और इम्यूनिटी मजबूत होती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button