ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

How To Drink Water: क्या आपको पता है पानी पीने का सही तरीका?

How To Drink Water:  गर्मी का मौसम आते ही शरीर में पानी की जरूरत कई गुना बढ़ जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि तेज धूप, पसीना और बढ़ते तापमान के कारण डिहाइड्रेशन का खतरा बना रहता है। ऐसे में अक्सर लोग ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की कोशिश करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ ज्यादा पानी पीना ही काफी नहीं होता, बल्कि उसे सही तरीके से पीना भी उतना ही जरूरी है। जी हां, कई बार लोग एक साथ बहुत सारा पानी पी लेते हैं लेकिन फिर भी शरीर को पूरा फायदा नहीं मिल पाता। ऐसा इसलिए क्योंकि सही मात्रा के साथ-साथ पानी पीने का सही तरीका जानना बेहद जरूरी हो जाता है। अगर आप भी गर्मी में खुद को स्वस्थ रखना चाहते हैं और छोटी-छोटी बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो पानी पीने की सही आदतों को अपनाना जरूरी है।

जानें क्या है पानी पीने का सही तरीका? | How To Drink Water

सबसे अहम बात यह है कि पानी एक साथ ज्यादा मात्रा में पीने के बजाय दिनभर में थोड़ा-थोड़ा करके पिया जाए। जब आप एक बार में बहुत सारा पानी पी लेते हैं, तो शरीर उसे पूरी तरह उपयोग नहीं कर पाता और वह जल्दी बाहर निकल जाता है। वहीं थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पीने से शरीर उसे बेहतर तरीके से अवशोषित करता है और लंबे समय तक हाइड्रेशन बनाए रखता है।

सुबह पिएं पानी | How To Drink Water

सुबह उठते ही खाली पेट पानी पीना बेहद फायदेमंद माना जाता है। 1–2 गिलास पानी शरीर को अंदर से साफ करने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है। इससे दिनभर शरीर ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करता है।

खाने के बाद तुरंत पिएं | How To Drink Water

खाने के साथ या तुरंत बाद पानी पीने से बचना चाहिए। ऐसा करने से पाचन रस (डाइजेस्टिव जूस) पतले हो जाते हैं, जिससे खाना ठीक से पच नहीं पाता। बेहतर है कि खाना खाने के करीब 30 मिनट बाद पानी पिया जाए, ताकि पाचन प्रक्रिया सही तरीके से काम कर सके।

बहुत ठंडा पानी पीएं | How To Drink Water

गर्मी में बहुत ठंडा पानी पीना तुरंत राहत जरूर देता है, लेकिन यह शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। खासकर जब आप धूप से आए हों, तब तुरंत फ्रिज का ठंडा पानी पीने से गले में खराश, सिरदर्द या पाचन संबंधी दिक्कत हो सकती है। इसलिए सामान्य या हल्का ठंडा पानी पीना ज्यादा सुरक्षित होता है।

इंतजार ना करें | How To Drink Water

प्यास लगने का इंतजार करना भी सही आदत नहीं है। जब प्यास लगती है, तब तक शरीर में पानी की कमी शुरू हो चुकी होती है। इसलिए हर थोड़ी देर में पानी पीते रहना चाहिए। इसके साथ ही नारियल पानी, नींबू पानी और छाछ जैसे प्राकृतिक पेय भी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button