ग्रूमिंग टिप्सपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्ट

How to Use Giloy: इसके इस्तेमाल से निखर जाएगा आपका चेहरा, जानें इसके फायदे और उपयोग का तरीका

How to Use Giloy For Face: यदि आपके चेहरे पर भी तमाम दिक्कतें हो रही हैं, और उसपर कोई भी महंगी क्रीम और ट्रीटमेंट्स असर नहीं कर रहा है, तो ये जानकारी आपके लिए है। हम आपको यहां एस ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आपका चेहरा खिल उठेगा। खास बात तो ये है कि इस नुस्खे के इस्तेमाल के लिए आपको न तो मेहनत करनी पड़ेगी और न ही पैसे खर्च करने पड़ेंगे। हम बात कर रहे हैं गिलोय के बारे हैं, जिसके इस्तेमाल से आप अपने चेहरे की कई परेशानियों को आसानी से छूमंतर कर सकते हैं। तो चलिए पहले आपको इस्तेमाल का तरीका बताते हैं, और फिर बताते हैं इसके फायदे।

Passive Smoking Ke Nuksan | Effects Of Passive Smoking on Family | Cigarette Peene Ke Nuksan

गिलोय का मास्क बना सकते हैं | How to Use Giloy For Face

गिलोय के मास्क को बनाने के लिए आपको गिलोय की पत्तियों के साथ-साथ दही की भी जरूरत पड़ेगी। इन दोनों चीजों से मास्क बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले तो गिलोय की पत्तियों को धोकर अच्छी तरह से पीस दें और फिर उसमें थोड़ा सा दही मिक्स करें। दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद मास्क तैयार है।

ऐसे करें अप्लाई | How to Use Giloy For Face

अब इसे चेहरे पर लगाने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें। चेहरे को धोने के बाद इस मास्क को 20 मिनट के लिए चेहरे पर अप्लाई करें और ऐसे ही लगा रहने दें। 20 मिनट के बाद अपना चेहरा धो लें और फिर इसका असर देखें। चेहरा धोते वक्त आपको अपने चेहरे की हल्की मसाज भी करनी है।

त्वचा को करता है डिटॉक्स | How to Use Giloy For Face

यदि आप गिलोय का इस्तेमाल अपनी त्वचा पर करते हैं तो ये त्वचा के विषाक्त तत्वों को जड़ से साफ करके उन्हें बाहर निकालता है, जिस कारण चेहरा धीरे-धीरे साफ होने लगता है।

एंटी एजिंग की तरह करता है काम | How to Use Giloy For Face

यदि कम उम्र में ही आपके चेहरे पर बढ़ती उम्र के निशान दिखने लगे हैं तो भी आप गिलोय के मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से चेहरे की झुर्रियां कम होंगी।

मुंहासों और दाग-धब्बों से मिलेगा छुटकारा |How to Use Giloy For Face

गिलोए की एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रकृति मुहांसों और स्किन इंफेक्शंस को ठीक करने में सहायक है। इसलिए हफ्ते में कम से कम दो बार इसका इस्तेमाल अवश्य करें, ताकि आपका चेहरा भी चमकता रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button