जब पेट में मौजूद सेल्स असामान्य रूप से बढ़ने लगती है तो पेट में ट्यूमर (Tumor in Stomach) होने लगता है। ट्यूमर कैंसरस और नॉन-कैंसरस दोनों हो सकता है। ट्यूमर पेट के किसी भी हिस्से में हो सकता है, जैसे- आंतों, पेट की दीवार या पेट के अन्य अंगों में भी बढ़ सकता है। पेट के ट्यूमर (Stomach Tumor) पेट में असामान्य सूजन या गांठ होती है।
पेट में ट्यूमर के लक्षण अक्सर शुरुआत में साधारण होते हैं। मगर, समय के साथ ट्यूमर का आकार बढ़ता जाता है, जिससे लक्षण गंभीर हो सकते हैं। ऐसे में समय रहते इलाज करवाने के लिए इसके लक्षणों पर ध्यान देना जरूरी है। पेट में ट्यूमर होने पर पेट में सूजन या गांठ हो सकती है। यह गांठ धीरे-धीरे बड़ी हो सकती है और छूने पर दर्द भी कर सकती है। अगर आपको ऐसे लक्षण महसूस हो रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

पेट में ट्यूमर होने के लक्षण (Symptoms of Stomach Tumor)
पेट में ट्यूमर होने पर व्यक्ति को पेट में तेज दर्द हो सकता है। यह दर्द लगातार हो सकता है और अक्सर समय के साथ बढ़ता जाता है। ट्यूमर का आकार बढ़ने पर दर्द की तीव्रता भी बढ़ सकती है। अगर आपको ऐसे लक्षण महसूस हो रहे हैं तो आपको डॉक्टर से मदद लेनी चाहिए।
बिना किसी प्रयास के अचानक, तेजी से वजन कम होना भी पेट के ट्यूमर का संकेत हो सकता है। इस स्थिति में व्यक्ति को भूख कम लगती है। अगर आपका वजन बिना किसी स्पष्ट कारण के तेजी से कम हो रहा है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें और जांच करवाएं।
यह भी पढ़ें: Uric Acid में फायदेमंद है मूली, ऐसे करेंगे सेवन तो पिघल जाएंगे जोड़ों पर चिपके प्यूरिन के पत्थर
पेट में ट्यूमर होने पर पाचन प्रक्रिया प्रभावित होती है, जिससे कब्ज, डायरिया, सीने में जलन, अपच, जी मिचलाना और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपको लंबे समय से पाचन संबंधी समस्याएं हो रही हैं तो एक बार डॉक्टर से सलाह लें और जांच करवाएं।
पेट में ट्यूमर होने पर शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, जिसका असर शरीर में ऊर्जा पर पड़ता है। इसके कारण व्यक्ति हमेशा थका हुआ और कमजोर महसूस करता है। अगर उचित आहार और पर्याप्त आराम के बावजूद आपको थकान और कमजोरी महसूस होती है तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।