अगर आप भी बचा हुआ आटा फ्रिज में रखकर करती हैं इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान! ये समस्याएं करेंगी परेशान

आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में कई बार लोग रात में ही आटा गूंथ कर फ्रिज में रख देते हैं। इसके बाद अगले दिन उसी आटे की रोटियां बनाते हैं। मगर, इस तरीके से आपको बचना होगा, क्योंकि इस आटे की रोटी का सेवन आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकता है। इसके अलावा कुछ लोग तो कई दिनों तक फ्रिज में रखे हुए आटे का इस्तेमाल करते हैं, जोकि सबसे ज्यादा नुकासनदेह हो सकता है।
फंगल इंफेक्शन का कारण
फ्रिज में रखे आटे में खमीर पैदा हो सकता है, जो फंगल इंफेक्शन का कारण बनता है। इससे आपके शरीर में एक प्रकार की एलर्जी हो सकती है, जोकि लंबे समय तक किसी समस्या का कारण बन सकता है। जैसे- मतली और बार-बार होने वाली उल्टी आदि।

पाचन खराब करना
फ्रिज में रखा आटा आपके पाचन तंत्र को खराब कर सकता है। ये पेट का मेटाबोलिक रेट के साथ फूड इंफेक्शन का कारण बन सकता है, जोकि आंतों में गुड बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके अलावा ये आपके पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाने का काम कर सकता है, जोकि दस्त और पेट में इंफेक्शन पैदा कर सकता है।
यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया का अत्यधिक इस्तेमाल कहीं बना न दे आपको मानसिक रोगी? जानिए क्या है मामला
आंतों में इंफेक्शन पैदा करना
फ्रिज में रखा आटा आंतों में इंफेक्शन पैदा कर सकता है। इस कारण आपके आंतों का बैक्टीरिया और माइक्रोबायोटा डिस्टर्ब हो सकता है। इससे आपको लंबे समय तक परेशान करने वाली समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए कोशिश करें कि इस आदत को छोड़ दें। जितनी रोटियां बनानी हों, उतने ही आटे का इस्तेमाल करें ताकि आप आंतों के इंफेक्शन से बचे रहें।