बच्चों की सेहत का रखना है ख्याल तो खाने के लिए न दें घर में रखी ये ठंडी चीजें, जानें नाम

माता-पिता हमेशा अपने बच्चे को हंसता, मुस्कुराता और स्वस्थ देखना चाहते हैं। इसके लिए पैरेंट्स हमेशा सतर्क भी रहते हैं। हालांकि, सर्दियों में बच्चे को कोल्ड और कफ से बचाना उनके लिए बड़ी चुनौती होती है। इस मौसम में उनके खान-पान में जरा सी लापरवाही भी उन्हें बीमार बना सकती है।
कई बार बच्चों के नखरे देखते हुए मां-बाप उन्हें खाने के लिए कुछ भी दे देते हैं, जो उनकी सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। घर में रखी कई ठंडी चीजें बच्चों की हेल्थ पर बुरा असर डालती हैं और उन्हें बीमार कर सकती हैं। ऐसे में इन चीजों को गलती से भी उन्हें नहीं देना चाहिए, खासकर सर्दियों में।

बच्चों को खाने में न दें ये ठंडी चीजें
घर के फ्रीज में अगर आइसक्रीम (Ice Cream) रखी है तो उसे बच्चों से दूर ही रखें, क्योंकि इसे खाने से आपका बच्चा बीमार पड़ सकता है। दरअसल, आइसक्रीम में चीनी और वसा की मात्रा ज्यादा होती है, जो बच्चों के लिए हानिकारक हो सकती है। इसे खाने से उन्हें सर्दी-जुकाम हो सकता है।
कोल्ड ड्रिंक्स को भी बच्चों की पहुंच से दूर ही रखनी चाहिए, इसे पीने से आपका बच्चा बीमार पड़ सकता है। इसमें चीनी और कैफीन काफी ज्यादा मात्रा में होती है, जो बच्चों की सेहत को बुरी तरह प्रभावित कर सकती है।
फ्रोजन फूड में प्रिजर्वेटिव्स और वसा अधिक होती है। इसे लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए हाइड्रोजेनेटेड पाम ऑयल का यूज किया जाता है, जिसमें ट्रांस फैट ज्यादा होता है। इनमें सोडियम, स्टार्च और ग्लूकोस से बनें कॉर्न सिरप जैसे प्रिजर्वेटिव्स भी मिलाकर सुरक्षित रखने का काम किया जाता है। लंबे समय तक फ्रीज में रखने की वजह से इनका स्वाद बदलता है और पौष्टिक गुणों और रंग भी बदल जाता है, जिसका साइड इफेक्ट्स बच्चों की सेहत पर जल्दी हो सकता है।
चॉकलेट बच्चों की सेहत को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। ठंड के मौसम में ज्यादातर घरों में चॉकलेट फ्रीज में रखे जाते हैं। इसमें चीनी और वसा की ज्यादा मात्रा भी बच्चों की हेल्थ के लिए हानिकारक हो सकती है।
यह भी पढ़ें: सर्दियों में कहीं आप भी तो इस तरह से नहीं नहाते हैं? आज से ही हो जाएं सावधान
ठंड में बच्चों को न दें ऐसे आहार
सर्दियों के मौसम में बच्चों को दही और चवाल न खिलाएं।
बच्चों को तली चीजों से दूर ही रखना चाहिए, क्योंकि छोटे बच्चों की पाचन कमजोर होती है।
अगर बच्चे को ग्लूटेन से एलर्जी है तो उसे ग्लूटेन वाले फूड्स भी न दें।