वेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

KGMU: इंडियन एसोसिएशन ऑफ एंडोक्राइन सर्जन्स के नेशनल प्रेसिडेंट एवं अध्यक्ष बनें डॉ. आनंद मिश्रा

KGMU: किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू), लखनऊ के एंडोक्राइन सर्जरी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद मिश्रा को इंडियन एसोसिएशन ऑफ एंडोक्राइन सर्जन्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष (2026-27) निर्वाचित किया गया है। यह जिम्मेदारी आज जबलपुर में आयोजित IAES  की 27 वे वार्षिक सम्मेलन की सामान्य सभा (जनरल बॉडी मीटिंग) में उन्होंने ग्रहण किया।

इंडियन एसोसिएशन ऑफ एंडोक्राइन सर्जन्स (IAES ) देशभर के इंडोक्राइन सर्जनों का प्रमुख राष्ट्रीय संगठन है तथा भारत में इस सर्जरी के क्षेत्र की अग्रणी पेशेवर आवाज़ माना जाता है। डॉ. आनंद मिश्रा का निर्वाचन उनके नेतृत्व, शैक्षणिक उत्कृष्टता तथा ब्रेस्ट एवं एंडोक्राइन सर्जरी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान है।

डॉ. आनंद मिश्रा वर्तमान में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया के उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड चैप्टर के चेयरमैन हैं तथा एसोसिएशन ऑफ़ ब्रेस्ट सर्जन्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी है। उन्होंने एंडोक्राइन एवं ब्रेस्ट सर्जरी, चिकित्सा शिक्षा, शोध तथा गुणवत्तापूर्ण रोगी देखभाल के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

इस अवसर पर डॉ. आनंद मिश्रा ने एसोसिएशन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे देशभर के सहयोगियों के साथ मिलकर भारत में थायरॉयड, पैराथायराइड और एड्रेनल ग्रंथि सर्जरी, प्रशिक्षण, अनुसंधान तथा रोगी सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए कार्य करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button