Lucknow: मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने फैजुल्लागंज का किया स्थलीय भ्रमण

Lucknow News: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेन्द्र बहादुर सिंह ने फैजुल्लागंज क्षेत्र के पुराना दाऊदनगर क्षेत्र का स्थलीय भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान डॉ. निशान्त निर्वाण (उप मुख्य चिकित्साधिकारी), डॉ. अतुल वर्मा (पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट), डॉ. हेमन्त कुमार (अधीक्षक, नगरीय सीएचसी अलीगंज), डॉ. रितु श्रीवास्तव (जिला मलेरिया अधिकारी), डॉ. आसमा (प्रभारी चिकित्साधिकारी, नगरीय पीएचसी फैजुल्लागंज) तथा शालिनी (स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, सीएचसी अलीगंज) क्षेत्रीय आशा एवं एएनएम उपस्थित थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा क्षेत्र में 24 घण्टे सतत निगरानी रखते हुए जनसामान्य को चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया।
टीम द्वारा दाऊदनगर के मामा कालोनी क्षेत्र में 134 घरों में स्वास्थ्य सर्वेक्षण किया गया। क्षेत्र में आवश्यक दवायें, क्लोरीन गोलियों एवं ओआरएस पैकेट का वितरण किया गया तथा स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की गयी। मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा हनुमन्त नगर क्षेत्र में 84 जनसामान्य को चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान किया गया।

मच्छरों की ब्रीडिंग रोकने के उपाय
-
घर के आस-पास पानी जमा न होने दें।
-
पानी से भरे हुए बर्तन एवं टंकियों को ढंक कर रखें।
-
हर सप्ताह कूलर के पानी को खाली करके साफ कपड़े से पोछ कर सूखा एवं साफ करने के बाद ही पुनः प्रयोग में लायें।
-
वाटर टैंक व कन्टेनरों को ढक कर रखें, घर के अंदर व आसपास पानी को जमा न होने दें।
-
अनावश्यक कन्टेनर, कबाड़, टायर व नारियल के खोल में पानी जमा न होने दें। तत्काल उसका निस्तारण सुनिश्चित करें।
-
बर्ड बाथ, फूलदान आदि में प्रत्येक सप्ताह पानी बदलें।
स्वयं बचाव के उपाय
-
सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
-
पूरी बांह के कपड़े पहनें।
-
मच्छर रोधी क्रीम लगायें।
-
बच्चों को घर से बाहर न निकलने दें।
-
दिन के समय मच्छरों के काटने से बचने के लिए फुल सिलिव्स के कपड़े पहनें। बुखार आने पर चिकित्सक की सलाह पर दवा का उपयोग करें।
क्या न करें
-
घर में या घर के आस पास कूलर, बाल्टी, बैरल, फूलदान, बर्ड बाथ, फ्रीज, टायर व नारियल के खोल में पानी जमा न होने दें।
-
टूटे बर्तन, अनुपयोगी बोतल, टिन, पुराने टायर, और कबाड़ को घर में न जमा होने दें और न ही घर के पास उन्हें फेंके। उक्त चीजों का उचित निस्तारण सुनिश्चित कराएं ताकि उसमें मच्छरों की ब्रीडिंग न हो पाए।
-
बुखार होने पर स्वयं से दवा न करें, चिकित्सक के परामर्श के उपरान्त ही दवा का उपयोग करें।
-
मौसमी बीमारियों से जुड़ी जानकारी, सहयोग एवं सहायता हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय लखनऊ कन्ट्रोल रूम नम्बर 0522-2622080 संपर्क कर सकते हैं।




