वेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Lucknow: मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 3500 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

Lucknow: जनपद के सभी शहरी एवं ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों (पीएचसी) पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजित हुआ जिसके माध्यम से आमजन को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरोजिनी नगर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उतरटिया का निरीक्षण किया। उनके निर्देश पर सभी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी तथा एआरओ द्वारा जनपद के अन्य पीएचसी का भी भ्रमण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह ने प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित की जाएँ। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर ज़ोर दिया, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आमजन के लिए एक ही स्थान पर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम बन रहा है

Lucknow: मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 3500 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले के माध्यम से नागरिकों को निम्न सेवाएँ प्रदान की गईं

  • प्रसवपूर्व जाँच

  • नियमित टीकाकरण

  • शिशु एवं बाल स्वास्थ्य जाँच

  • संचारी एवं गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग

  • परिवार नियोजन संबंधी सेवाएँ एवं परामर्श।

जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी ने बताया कि मेले में कुल 3,583 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया जिसमें 1,436 पुरुष,  1727  महिलायें और 420 बच्चे थे।

Lucknow: मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 3500 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button