ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Mint Tea: बदलते मौसम में ये किसी टॉनिक से कम नहीं ये चाय, मिलेंगे कई फायदे

Mint Tea in Monsoon: इन दिनों मौसम में काफी बदलाव देखा जा रहा है। झमाझम बारिश हो रही है। जब मौसम बदलता है तो इसका सबसे ज़्यादा असर हमारे इम्यून सिस्टम पर पड़ता है। इस बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम और फ्लू फैलने का सबसे ज्यादा डर रहता है। लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में तेजी से आते है। ऐसे में अगर आप अपनी डाइट में पुदीने की चाय या फिर काढ़ा को शामिल करें। इस स्थिति में पुदीना संजीवनी बूटी की तरह काम करता है। चलिए जानते हैं पुदीने की चाय पीने के फायदे।

पुदीने की चाय के फायदे | Mint Tea in Monsoon

सर्दीजुकाम का टॉनिक (Mint Tea in Monsoon): सर्दी-जुकाम में पुदीने की चाय पीना बहुत ही फायदेमंद है। दरअसल, पुदीना एंटीबैक्टीरियल होने के साथ एंटीइंफ्लेमेटरी भी है जो कि सांस नली को साफ करने के साथ इंफेक्शन को कम करता है और बलगम को तोड़ता है।

पाचन स्वास्थ्य लाभ (Mint Tea in Monsoon): पुदीने की चाय, पाचन के लिए फायदेमंद होती है क्योंकि इसका सक्रिय तत्व, मेन्थॉल, पाचन तंत्र की मांसपेशियों को आराम पहुँचाता है जिससे सूजन, गैस, ऐंठन और अपच जैसे लक्षणों से राहत मिलती है। पुदीने में मौजूद पोषक तत्व इरिटेबल बाउल सिंड्रोम से पीड़ित लोगों के लिए पाचन संबंधी परेशानियों को दूर करने में मदद कर सकते हैं।

पुदीना चाय के 3 फायदे

इम्यूनिटी होती है बूस्ट (Mint Tea in Monsoon): पुदीने की चाय में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इन्फ्लामेट्री और एंटी बैक्टीरियल गुण शरीर को संक्रमणों से लड़ने में मदद करते हैं। इसके कफ-निवारक गुण सर्दी-जुकाम के लक्षणों को कम कर सकते हैं, और पुदीने में मौजूद एक्टिव कम्पाउंड बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं।

बलगम से मिलती है राहत (Mint Tea in Monsoon): पुदीने का सेवन श्वसन के लिए लाभकारी है। यह गले की खराश को शांत करता है। इसमें मौजूद मेन्थॉल एक ताज़गी और ठंडक का एहसास देता है जो फेफड़ों में जमे बलगम को कम करने में मदद करता है। जिससे सर्दी, एलर्जी और अन्य श्वसन समस्याओं के लक्षणों से राहत मिलती है।

52 डिग्री पहुंचा पारा, गर्मी से बचने के लिए पिएं पुदीने की चाय; ठंडक से  पाचन तक मिलेंगे कई फायदे | Republic Bharat

तनाव होता है कम(Mint Tea in Monsoon): पुदीने की चाय तनाव कम करने में मदद कर सकती है क्योंकि इसमें ऐसे यौगिक मौजूद होते हैं जो शांति प्रदान करते हैं। पुदीने में स्पीयरमिंट या पेपरमिंट मौजूद होते हैं जो अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाने जाते हैं।

मुंह की बदबू होती है दूर (Mint Tea in Monsoon): पुदीने की चाय पीने से साँसों को ताज़ा करने में मदद मिल सकती है। इसमें मौजूद जीवाणुरोधी गुण ओरल हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

Monsoon Special: जरा सी लापरवाही और सीधा अस्पताल का सफर! बचना है तो इनसे रहो दूर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button