सावन में जरूर खानी चाहिए नाशपाती, सबसे ज्यादा पाया जाता है ये Vitamin

जुलाई यानी सावन के महीने में नाशपाती का सीजन होता है। भगवान शिव को भी नाशपाती का भोग लगाया जाता है। स्वाद में हल्की खट्टी और कड़ी नाशपाती विटामिन सी से भरपूर होती है। बारिश में जब इम्यूनटी कमजोर होने लगती है और बीमारियां बढ़ने लगती है तो नाशपाती का सेवन बहुत फायदेमंद साबित होता है।
नाशपाती भारत में पैदा होने वाला देसी फल है, जिसे इंग्लिश में Pear कहते हैं। हालांकि, पियर और नाशपाती का स्वाद काफी अलग होता है। नाशपाती सख्त, हल्का बीजदार और स्वाद में हल्का खट्टापन लिए होता है। वहीं, पियर जिसे बब्बूगोशा भी कहते हैं काफी रसीला, मुलायम और जूसी फल होता है। कुछ लोग नाशपाती की जगह बब्बूगोशा खाना ज्यादा पसंद करते हैं।

नाशपीता के फायदे
नाशपाती फाइबर और विटामिन से भरपूर होता है, इसे खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है। नाशपाती खाने से पाचन में सुधार आता है। पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने की वजह से नाशपाती हार्ट के लिए भी अच्छी मानी जाती है। स्किन और हड्डियों के लिए भा नाशपाती फायदेमंद फल है। इसे खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। डायबिटीज के मरीज भी नाशपाती आसानी से खा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: सहजन की पत्तियों में छिपा है सेहत का राज, इन बीमारियों में है अमृत समान
नाशपाती में कौन सा विटामिन होता है?
नाशपाती में विटामिन सी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसे खाने से आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है। नाशपाती में विटामिन बी और फोलेट भी होता है। पोटेशियम, मैग्नीशियम और कॉपर जैसे मिनरल पाए जाते हैं। नाशपाती में फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा और कैलोरी बहुत कम होती है।




