स्किन टाइप कई तरह की होती है। किसी की नॉर्मल, तो किसी की ऑयली या सेंसिटिव होती है। ऐसे में सेंसिटिव स्किन वाले लोग सबसे ज्यादा परेशान होते हैं। क्योंकि सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को इरिटेशन, रेडनेस और चकत्तों से परेशान होना पड़ता है। खासकर, अगर वे अधिक समय तक धूप में रहते हैं, तो परेशानी बढ़ सकती है। इसके अलावा, आपको फेस वॉश का इस्तेमाल भी सही तरीके से करना बहुत जरूरी होता है। अगर फेस वॉश करते समय आपको इन गलतियों को करने से बचना चाहिए।
फेस वॉश से पहले हाथ जरूर धोएं
अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है, तो फेस वॉश से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से जरूर धोएं। दरअसल, हमारे हाथों पर गंदगी और बैक्टीरिया आदि जमा रहते हैं। ऐसे में त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। इससे चेहरे पर फोड़े-फुंसियां या दाग-धब्बे हो सकते हैं। अगर आप गंदे हाथों से ही फेस वॉश करने लगेंगे, तो इससे चेहरे पर जलन भी हो सकती है।
फेस वॉश के बाद साबुन का यूज न करें
कई लोग फेश वॉश का इस्तेमाल करके बाद साबुन का यूज कर लेते हैं। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। फेस वॉश के बाद साबुन लगाने से त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। इससे ओपन पोर्स की समस्या बढ़ सकती है। इससे त्वचा साफ नजर आ सकती है। साथ ही, त्वचा की पीएच स्तर भी प्रभावित हो सकता है।
त्वचा को रगड़ना
कई लोग चेहरे पर फेस वॉश लगाते हैं और रगड़ने लगते हैं। जबकि चेहरे को रगड़ने से बचना चाहिए। कई फेस वॉश में एक्सफोलिएटिंग गुण होते हैं, जो डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में मदद करते हैं। लेकिन अगर आप चेहरे को रगड़ने लगेंगे, तो इससे त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। स्क्रबिंग करने से त्वचा डैमेज हो सकती है।
चेहरे से फेस वॉश को अच्छी तरह से न निकालना
फेस वॉश को चेहरे पर लगाने के बाद आपको पानी का अच्छी तरह से इस्तेमाल करना चाहिए। अगर फेस वॉश चेहरे पर ही रहता है, तो इससे रोमछिद्र बंद हो सकते हैं। इससे आपको इरिटेशन और जलन हो सकती है। आपको फेस वॉश लगाने के बाद चेहरे को पानी से अच्छी तरह से धो लेना चाहिए।