Periods Pain: पीरियड्स में पेट व कमर दर्द से हैं परेशान, ये घरेलू उपाय दिलाएंगे आराम


Pain Free Periods Tips in Hindi: पीरियड्स के दौरान महिलाओं में पेट और कमर में दर्द एक आम समस्या है, जिसे डिस्मेनोरिया कहते हैं. यह दर्द कभी-कभी इतना तेज हो जाता है कि रोजमर्रा के काम करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में नेचुरल और घरेलू उपाय अपनाना सबसे अच्छा तरीका होता है, ताकि बिना दवाइयों के आराम मिल सके. अगर आप भी मासिक धर्म के दौरान पेट और कमर के दर्द से परेशान रहती हैं, तो इन आसान और असरदार घरेलू नुस्खों को अपना सकती हैं.
-
लहसुन की चटनी (Pain Free Periods Tips in Hindi)– लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो दर्द को कम करने में मदद करते हैं. आप सुबह खाली पेट एक चम्मच लहसुन की चटनी ले सकती हैं, इससे पेट में ऐंठन और सूजन कम होती है. यह तरीका लंबे समय से इस्तेमाल किया जा रहा है और कई महिलाओं को फायदा भी मिला है.
-
एलोवेरा जेल (Pain Free Periods Tips in Hindi)– पीरियड्स शुरू होने से लगभग पांच दिन पहले रोजाना सुबह 15-20 ग्राम एलोवेरा जेल खाने से पेट की ऐंठन और मिजाज में बदलाव को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. एलोवेरा पेट की गड़बड़ी को भी कम करता है और शरीर को अंदर से ठंडक देता है.
-
गर्म पानी की थैली का इस्तेमाल (Pain Free Periods Tips in Hindi)– यह सबसे आसान और तुरंत राहत देने वाला उपाय है. अपने कमर या पेट पर गर्म पानी की थैली रखने से मांसपेशियों की ऐंठन कम होती है और दर्द कुछ ही मिनटों में कम महसूस होने लगता है. इसे रोजाना 10-15 मिनट तक करने से काफी फायदा होता है.
-
मसाले और बीजों का मिश्रण (Pain Free Periods Tips in Hindi)– एक चम्मच (लगभग 5 ग्राम) मिश्रण जिसमें बराबर मात्रा में भुने हुए मेथी, जीरा, अजवाइन और सौंफ के बीज हों, इसे दूध, छाछ या गुनगुने पानी के साथ दिन में दो बार लेना बहुत फायदेमंद होता है. यह पेट के ऐंठन को कम करता है और मसल्स को रिलैक्स करता है.
इस बात का भी रखें ध्यान | Pain Free Periods Tips in Hindi
मासिक धर्म के दौरान शरीर को आराम देना बहुत जरूरी है. हल्की-फुल्की योगाभ्यास और मेडिटेशन करने से दर्द कम होता है और मानसिक रूप से भी राहत मिलती है. यह उपाय सिर्फ शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करता है.





