Pregnancy Care: बढ़ती गर्मी में प्रेग्नेंट महिलाओं को हो सकती हैं कई दिक्कतें, ऐसें रखें अपना ख्याल


Pregnancy Care in Summer: देश के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और इसका असर लोगों के साथ-साथ प्रेग्नेंट महिलाओं की सेहत पर भी साफ नजर आ रहा है. प्रेगनेंसी के दौरान शरीर पहले ही कई फिजिकल और हार्मोनल बदलावों से गुजर रहा होता है. ऐसे में तेज गर्मी इन चुनौतियों को और बढ़ा सकती है. एक्सपर्ट्स के अनुसार इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी मां और गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि बढ़ती गर्मी में प्रेग्नेंट महिलाओं को कई दिक्कत हो सकती हैं, ऐसे में वह अपना ध्यान कैसे रख सकती है.
गर्मी में क्यों बढ़ जाती है दिक्कत? | Pregnancy Care in Summer
डॉक्टर बताते हैं की प्रेगनेंसी के दौरान शरीर का तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा रहता है और ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ जाता है. ऐसे में जब बाहर का तापमान ज्यादा होता है तो शरीर खुद को ठंडा रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इस वजह से डिहाइड्रेशन, थकान, चक्कर आना, सिर दर्द और कमजोरी जैसी समस्या आम हो जाती है. कई महिलाओं को ज्यादा पसीना आना, बेचैनी, गर्मी महसूस होना, ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव जैसे परेशान भी हो सकती है. लंबे समय तक धूप में रहने से स्थिति और बिगड़ सकती है.
किन गंभीर समस्याओं का रहता है खतरा? | Pregnancy Care in Summer
एक्सपर्ट के अनुसार ज्यादा गर्मी के कारण हीट एक्सॉशन और हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर स्थिति बन सकती है. शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी होने से कमजोरी, उलझन, तेज सिर दर्द और बेहोशी तक की नौबत आ सकती है. कुछ मामलों में लगातार डिहाइड्रेशन से प्री-टर्म लेबर और कम वजन वाले बच्चों के जन्म का खतरा भी बढ़ सकता है. इसलिए समय रहते लक्षणों को पहचानना जरूरी है.
डॉक्टर क्या देते हैं सलाह? | Pregnancy Care in Summer
डॉक्टर के अनुसार गर्मी के मौसम में प्रेग्नेंट महिलाओं को अपनी लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव करने चाहिए. जैसे दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहे, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो. नारियल पानी, छाछ और ताजा जूस जैसे तरल पदार्थ शामिल करें. संतुलित डाइट लें, जिसमें फल, सब्जियां और जरूरी पोषक तत्व हो. दोपहर की तेज धूप से बचें, बाहर जाने से जाना हो तो सिर ढक कर रखें, ज्यादा थकान से बचें और बीच-बीच में आराम करते रहे.
कपड़े और लाइफस्टाइल का भी रखें ध्यान | Pregnancy Care in Summer
गर्मी में हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनना ज्यादा आरामदायक रहता है. इससे शरीर को हवा मिलती है और पसीना कम होता है. टाइट या सिंथेटिक कपड़े और कंफर्टेबल हो सकते हैं. इसके अलावा दिन भर में छोटे-छोटे ब्रेक पर हल्का खाना खाना ज्यादा फायदेमंद होता है, ताकि शरीर को लगातार एनर्जी मिलती रहे. तला-भूना और ज्यादा मसालेदार खाना कम करना चाहिए. वहीं अगर बार-बार चक्कर आना, ज्यादा थकान, तेज सिर दर्द, उल्टी या बेहोशी जैसी समस्या महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से कांटेक्ट करना चाहिए. नियमित चेकअप भी बहुत जरूरी है, ताकि किसी भी समस्या को समय रहते पहचाना जा सके.




