ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Premature Hair: इन गलतियों से वक्त से पहले सफेद हो जाते हैं बाल, जानिए कैसे करें बचाव

Premature Hair: एक समय था जब सफेद बालों को बढ़ती उम्र की निशाने माना जाता था, लेकिन अब स्थिति बदल रही है आजकल कम उम्र के युवाओं में भी समय से पहले बाल सफेद होने की समस्या तेजी से देखने को मिल रही है. कई लोगों में  20 से 30 साल की उम्र से पहले ही सफेद बाल नजर आने लगते हैं, जिससे वह परेशान हो जाते हैं और इसके पीछे की वजह जानना चाहते हैं.

हालांकि इसे लेकर एक्सपर्ट्स बताते हैं कि बालों का समय से पहले सफेद होना केवल उम्र से जुड़ा मामला नहीं है, इसके पीछे अनुवांशिक कारणों से लेकर तनाव, पोषण की कमी,  खराब लाइफस्टाइल, स्मोकिंग और कुछ हेल्थ से जुड़ी समस्याएं भी हो जिम्मेदार हो सकती है. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि किन गलतियों की वजह से बाल वक्त से पहले सफेद हो जाते हैं और किन उपाय को अपनाकर इससे बच सकते हैं.

क्यों होने लगते हैं बाल सफेद? | Premature Hair

बालों का रंग मेलानिन नामक पिगमेंट की वजह से होता है. यह पिगमेंट बालों की जड़ों में मौजूद मेलानोसाइट्स नामक कोशिकाएं बनाती है. जब यह कोशिकाएं कम एक्टिव होने लगती है या मेलानिन बनाना बंद कर देती है, तो नए उगने वाले बाल सफेद या भूरे दिखाई देने लगते हैं. उम्र बढ़ने के साथ यह प्रक्रिया सामान्य मानी जाती है, लेकिन जब कम उम्र में ऐसा होने लगे तो इसे प्रीमेच्योर ग्रेइंग होना कहा जाता है.

जेनेटिक्स भी होता है बड़ा कारण | Premature Hair

अगर परिवार में माता-पिता या करीबी रिश्तेदारों के बाल कम उम्र में ही सफेद हुए हैं, तो इसकी संभावना अगली पीढ़ियों में भी बढ़ जाती है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि समय से पहले बाल सफेद होने के मामलों में आनुवांशिक कारण बड़ी भूमिका निभाते हैं.

तनाव भी होता है वजह | Premature Hair

आज की भागदौड़ बड़ी जिंदगी में तनाव आम बात हो गई है. लगातार तनाव लेने से शरीर में ऐसे हार्मोन बनने लगते हैं, जो मेलानिन बनने वाली कोशिकाओं को प्रभावित कर सकते हैं. लंबे समय तक बना रहने वाला तनाव, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन को बढ़ाता है, जिससे बालों के सफेद होने की प्रक्रिया तेज हो सकती है.

पोषक तत्वों की कमी | Premature Hair

शरीर में कुछ जरूरी विटामिन और मिनरल्स की कमी बालों की सेहत पर सीधा असर डालती है. खासतौर पर विटामिन बी12, विटामिन डी, आयरन और कॉपर की कमी से मेलानिन का उत्पादन प्रभावित हो सकता है. जब शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिलता तो बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं.

केमिकल वाले प्रोडक्ट से भी नुकसान | Premature Hair

हेयर डाई, स्ट्रेटनिंग, स्मूथनिंग और दूसरे केमिकल आधारित हेयर ट्रीटमेंट बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. कुछ हेयर कलर और प्रोडक्ट में मौजूद हाइड्रोजन पेरोक्साइड जैसे तत्व बालों के प्राकृतिक पिगमेंट को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे समय से पहले बाल सफेद होने की समस्या बढ़ सकती है.

समय से पहले बाल सफेद होने से कैसे बचें? | Premature Hair

  • संतुलित और पौष्टिक आहार लें: हरी सब्जियां, फल, दालें, नट्स, बीज और प्रोटीन से भरपूर खाना बालों की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. विटामिन बी12, आयरन, कॉपर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आहार मेलानिन उत्पादन को सपोर्ट कर सकता है.

  • स्ट्रेस को कंट्रोल करें: योग, मेडिटेशन और नियमित एक्सरसाइज तनाव कम करने में मदद करते हैं. तनाव कम होने से बालों के समय से पहले सफेद होने और झड़ने की समस्या भी कम हो सकती है.

  • बालों की सही देखभाल करें: बालों पर ज्यादा गर्म डिवाइस का इस्तेमाल करने, बार-बार केमिकल ट्रीटमेंट करने और ज्यादा केमिकल प्रोडक्ट के उपयोग से बचना चाहिए. हल्के शैंपू और अच्छे कंडीशनर का इस्तेमाल बालों को हेल्दी रखने में मदद करता है.

  • नारियल तेल और घरेलू उपाय: नारियल तेल में करी पत्ता या मेथी डालकर लगाने को कई लोग फायदेमंद मानते हैं. इसके अलावा आंवला भी बालों की सेहत के लिए उपयोगी माना जाता है. आंवला में मौजूद विटामिन सी बालों को पोषण देने में मदद करता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button