आईवीएफ स्पेशलगर्भावस्थाग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Sperm Quality: 30 की उम्र में क्यों खराब हो रहा स्पर्म, जानें पुरुषों में क्यों बढ़ रही है ये समस्या

Sperm Quality: पिता बनने के लिए स्पर्म क्वालिटी का अच्छा होना बेहद जरूरी है. स्पर्म क्वालिटी खराब होने पर पिता बनने में दिक्कत आती है. लेकिन आज के समय में 30 साल की कम उम्र में स्पर्प क्वालिटी पर खराब असर पड़ रहा है. जानते हैं, क्यों 30 की उम्र में पुरुषों की स्पर्म क्वालिटी खराब हो रही है.

30 की उम्र में स्पर्म क्वालिटी क्यों हो रही है खराब | Sperm Quality

डॉक्टर के अनुसार कम उम्र में स्पर्म क्वालिटी गिरने के कई कारण हो सकते हैं. लेकिन सबसे जरूरी कारण मानसिक तनाव है, मानसिक तनाव की वजह से हार्मोनल संतुलन बिगड़ जाता है. जिससे स्पर्म की क्वालिटी पर असर पड़ता है. एक्सपर्ट के अनुसार पुरुषों की स्पर्म क्वालिटी पर डाइट, हार्मोन्स का भी असर पड़ता है.

लाइफस्टाइल का स्पर्म क्वालिटी पर पड़ता है असर | Sperm Quality

  • स्मोकिंग करना (Sperm Quality): लंबे समय और लगातार स्मोकिंग करने से स्पर्म काउंट पर असर पड़ता है. दरअसल निकोटिन का ज्यादा सेवन करने से स्पर्म काउंट कम हो सकता है. इसके अलावा डीएनए भी डैमेज हो सकता है. स्मोकिंग करने से स्पर्म मोटिलिटी को प्रभावित होती है.

  • बढ़ता मोटापा (Sperm Quality): मोटापा भी स्पर्म क्वालिटी को खराब करता है. आज के समय में यंग लोगों में युवाओं में मोटापे की समस्या देखने को मिल रही है. मोटापे की वजह से हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिससे शरीर में टेस्टोस्टेरोन का लेवल कम हो जाता है, जिसका असर स्पर्म प्रोडक्शन पर पड़ता है.

  • तनाव (Sperm Quality): तनाव स्पर्म क्वालिटी को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है. अधिक तनाव की वजह से हार्मोन का लेवल गिरने लगता है, जिस वजह से स्पर्म क्वालिटी और इरेक्शन में भी समस्या देखने को मिलती है.

स्पर्म क्वालिटी में सुधार के लिए क्या करें | Sperm Quality

  • डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां और फलों को शामिल करें.

  • नट्स और सीड्स का सेवन करें.

  • रोजाना कम से कम 30 मिनट की एक्सरसाइज करें

  • शराब और स्मोकिंग ना करें

  • तनाव से दूर रहें. तनाव दूर करने के लिए रोजाना योग करें.

Weight Loss Tips in Hindi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button