Swimming in Summer: गर्मियों में स्विमिंग करने के क्या नुकसान हैं? जान लें ताकि न हो कोई परेशानी


Swimming in Summer: गर्मी के मौसम में स्विमिंग करना न केवल राहत देता है बल्कि यह एक बेहतरीन एक्सरसाइज भी माना जाता है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच लोग स्विमिंग पूल या नदी में तैराकी करना पसंद करते हैं, जिससे शरीर को ठंडक मिलती है और फिटनेस भी बनी रहती है। क्या आप जानते हैं कि स्विमिंग के जितने फायदे हैं, उतने ही नुकसान भी हैं। ऐसे में स्विमिंग करते समय कुछ सावधानियां बरतना भी जरूरी हैं जिनका ध्यान रखना बेहद आवश्यक है। हम आपको स्विमिंग के नुकसान और जरूरी सावधानियों के बारे में विस्तार से बताएंगे।
स्विमिंग के नुकसान | Swimming in Summer
त्वचा संक्रमण (Swimming in Summer): अगर स्विमिंग पूल का पानी साफ नहीं है या उसमें सही मात्रा में केमिकल्स का संतुलन नहीं रखा गया है, तो उसमें बैक्टीरिया और फंगस पनप सकते हैं। ऐसे पानी में स्विमिंग करने से त्वचा पर रैश, खुजली, लाल चकत्ते या एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जिन लोगों की त्वचा संवेदनशील होती है, उन्हें यह समस्या ज्यादा जल्दी हो सकती है। इसलिए स्विमिंग से पहले पानी की साफ-सफाई पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।
आंखों में जलन (Swimming in Summer): अधिकांश स्विमिंग पूल में पानी को साफ रखने के लिए क्लोरीन का उपयोग किया जाता है। हालांकि यह कीटाणुओं को खत्म करता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में क्लोरीन आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। बिना गॉगल्स के तैरने पर आंखों में जलन, लालपन और सूखापन महसूस हो सकता है। लंबे समय तक ऐसा होने पर आंखों की समस्या बढ़ सकती है।
कान में संक्रमण (Swimming in Summer): स्विमिंग के दौरान पानी का कानों में जाना एक आम समस्या है। जब पानी कान में फंस जाता है, तो उसमें बैक्टीरिया विकसित हो सकते हैं, जिससे “स्विमर ईयर” जैसी समस्या हो सकती है। इससे कान में दर्द, खुजली और कभी-कभी सुनने में भी परेशानी हो सकती है।
स्विमिंग करते समय सावधानियां | Swimming in Summer
-
हमेशा ऐसे स्विमिंग पूल या स्थान का चयन करें जहां पानी की नियमित सफाई और मेंटेनेंस होता हो।
-
गंदे पानी में तैरना कई तरह के संक्रमण का कारण बन सकता है, इसलिए स्वच्छता सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
-
आंखों को क्लोरीन से बचाने के लिए गॉगल्स पहनना जरूरी है।
-
स्विमिंग कैप बालों को नुकसान से बचाती है और उन्हें सूखा व सुरक्षित रखती है।
-
पूल से बाहर आने के बाद तुरंत साफ पानी से नहाना चाहिए, ताकि शरीर पर लगे क्लोरीन और बैक्टीरिया हट जाएं।
-
लंबे समय तक पानी में रहने से शरीर थक सकता है और ठंड लगने का खतरा बढ़ जाता है।





