डाइट और फिटनेसस्वास्थ्य और बीमारियां

Liver को धीरे-धीरे डैमेज करते हैं ये तीन Foods, गलती से भी न करें इनका सेवन

हमारे शरीर में लीवर (Liver) वो अंग है, जो डिटॉक्स करने के लिए कड़ी मेहनत करता है। जब लीवर ठीक से काम नहीं करता है तो यह जानलेवा हो सकता है। लीवर में दर्द लीवर की किसी समस्या का संकेत हो सकता है। किसी व्यक्ति को पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से, ऊपरी दाहिने कंधे या पसलियों के सबसे निचले हिस्से के पास पीठ के बीच में लीवर दर्द का अनुभव हो सकता है। ऐसे में लिवर सुरक्षित और स्वस्थ रहे इसलिए अपनी डाइट में इन कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन भूलकर भी न करें।

इन तीन चीजों का सेवन भूलकर से भी न करें (Worst Foods for Your Liver)

फलों के रस (Fruit Juices)

अगर आप अपने लिवर को हेल्दी रखना चाहते हैं तो शुगर का सेवन कम से कम या न के बराबर करें। खासकर, आप फलों का रस न पिएं। ये चीनी से भरपूर और फाइबर की कमी के कारण आपके रक्त शर्करा को बढ़ा सकते हैं और लीवर पर दबाव डाल सकते हैं। फलों के रस की बजाय आप साबुत फलों का सेवन करें।

बीज के तेल (Seed Oils)

आपका लिवर स्वस्थ रहे इसलिए आप अपने खाने में किसी भी सीड ऑइल का इस्तेमाल न करें। ओमेगा-6 फैटी एसिड से भरपूर, ये तेल सूजन को बढ़ावा देते हैं, जिससे आपके लीवर का ठीक से काम करना मुश्किल हो जाता है। आप अपने खाने में इनकी बजाय ऑलिव तेल जैसे स्वस्थ विकल्प का चुनाव करें।

अर्टिफिशियल कलर वाले प्रोसेस्ड फूड्स (Processed Foods with Artificial Colors)

पहली बात तो आप प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन कम से कम करें। लेकिन, अगर प्रोसेस्ड फूड्स में अर्टिफिशियल कलर का इस्तेमाल किया गया है तब आप उसका सेवन भूलकर भी न करें। इनमें रसायन होते हैं, जिन्हें आपके लीवर को डिटॉक्स करना होता है। अपने लीवर को आराम देने के लिए असली, साबुत खाद्य पदार्थों का सेवन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button