गर्भावस्थाग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्वास्थ्य और बीमारियां

40 के बाद महिलाओं के लिए जरूरी है ये सुपरफूड, इन बीमारियों से रहेंगी दूर

Ragi Benefits For Women Health: अगर आपकी उम्र 40 से ज्यादा है और आप पेरीमेनोपॉज के दौर से गुजर रही हैं तो आपके लिए रागी का सेवन बहुत फायदेमंद है। महिलाएं अपनी सेहत के प्रति लापरवाह होती हैं इसलिए उन्हें रागी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। कैल्शियम, आयरन और फाइबर से भरपूर रागी सभी के लिए फायदेमंद है। लेकिन 40 की उम्र के बाद महिलाओं के लिए रागी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। 40 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई बदलाव आते हैं। ये वो समय होता है जब महिलाएं अपना ध्यान न रखें तो बढ़ती उम्र के संकेत उनके चेहरे और शरीर पर बड़ी तेजी से दिखाई देने लगते हैं। बढ़ती उम्र में महिलाओं के लिए रागी का सेवन क्यों फायदेमंद है, जानिए।

Unlock The Steps To Make Strong Your Body and Bones | Bone Ko kaise Mazboot Rakhe

रागी में फाइटो न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जानिए इसकी खासियत | Ragi Benefits For Women Health

मेनोपॉज की प्रक्रिया शुरू होते ही महिलाओं के शरीर में हार्मोन का असंतुलन होना शुरू हो जाता है। महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर कम होने लगता है। इससे महिलाओं में मूड स्विंग, मोटापा, नींद की कमी, घबराहट जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। रागी में फाइटो न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के शरीर में हार्मोन का संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं। रागी को फर्मेंट करके खाना फायदेमंद है। इसके लिए आप रागी की इडली या डोसा खा सकते हैं। रागी की रोटी को दाल या सब्जी के साथ खाने से भोजन की पौष्टिकता बढ़ जाती है। रागी का उपमा या दलिया भी काफी पॉपुलर है। सर्दियों में रागी का राब और लड्डू बड़े चाव से खाए जाते हैं।

रागी का सेवन लाभकारी, हड्डियाँ रहेंगी मज़बूत | Ragi Benefits For Women Health

मेनोपॉज के बाद महिलाओं की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का लेवल गिरने लगता है। इससे शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी होने लगती है। शरीर में कैल्शियम की मात्रा को बनाए रखने के लिए महिलाओं के लिए रागी का सेवन लाभकारी है। भारत में अधिकतर महिलाओं में आयरन की कमी पाई जाती है। रागी आयरन का बेहतरीन सोर्स है। महिलाएं रागी को डेली डाइट में शामिल कर शरीर में आयरन की कमी को पूरा कर सकती हैं। इससे शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी, कमजोरी, एनीमिया जैसी समस्याएं नहीं होतीं।

रागी से घटाएं डायबिटीज-कोलेस्ट्रॉल | Ragi Benefits For Women Health

रागी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है इसलिए ये डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल के रोगियों के लिए फायदेमंद है। डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल के रोगियों को गेहूं के बजाय रागी की रोटी खाना चाहिए। इससे शुगर लेवल और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। फाइबर से भरपूर रागी पचने में आसान है। इसे खाने से शरीर में मौजूद विषैले तत्व शरीर से बाहर निकल जाते हैं और कब्ज की समस्या नहीं होती। मेनोपॉज का असर महिलाओं की स्किन और बालों पर भी पड़ता है। मेनोपॉज के दौरान महिलाओं की त्वचा पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं। बालों का झड़ना शुरू हो जाता है। रागी स्किन और बालों के लिए फायदेमंद है। 40 की उम्र के बाद महिलाओं को रागी को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इससे झुर्रियों से राहत मिलती है और बालों का झड़ना रुकता है।

मोटापा घटाने के लिए रागी खाएं | Ragi Benefits For Women Health

40 की उम्र के बाद महिलाओं का वजन तेजी से बढ़ने लगता है। इस उम्र में मोटापे से बचने के लिए महिलाओं को रागी का सेवन करना चाहिए। रागी में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसे खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा रहता है। जल्दी भूख नहीं लगती। रागी खाने से गैस, एसिडिटी, कब्ज से भी राहत मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button