शरीर के दिमाग और मन को ठीक रखने के लिए बहुत जरूरी है ये विटामिन, आपमें तो नहीं है इसकी कमी?

Importance of Vitamin B12: अच्छी सेहत चाहते हैं तो आहार पर विशेष ध्यान देते रहना सबसे जरूरी हो जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को सुनिश्चित करना चाहिए आप रोजाना ऐसी चीजों का सेवन करें जिससे शरीर के लिए आवश्यक जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति हो सके। हमें आहार के माध्यम से रोजाना पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स की जरूरत होती है। विटामिन बी-12 हमारी सेहत को ठीक रखने के लिए बहुत जरूरी माना जाता है।
अध्ययनों से पता चलता है कि विटामिन बी-12 एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है जो शरीर के कई आवश्यक कार्यों के लिए जरूरी है। यह डीएनए निर्माण, लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन से लेकर मस्तिष्क तथा तंत्रिका तंत्र के कार्यों को सुचारू रूप से जारी रखने में मदद करता है। इसकी कमी से शरीर पर गंभीर प्रभाव पड़ सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि विटामिन बी-12 क्यों जरूरी है और इसकी कमी से क्या नुकसान होते हैं?
न्यूरोट्रांसमीटर के उत्पादन में मदद करता है विटामिन बी-12 | Importance of Vitamin B12
विटामिन बी-12 के कई महत्वपूर्ण कार्य हैं। शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में यह मदद करता है, यानि कि अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए तो आप एनीमिया (खून की कमी) का शिकार हो सकते हैं। डीएनए और आरएनए के निर्माण में भी इस विटामिन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है जो कोशिकाओं के विकास और मरम्मत के लिए आवश्यक है। विटामिन बी-12 न्यूरोट्रांसमीटर के उत्पादन में मदद करता है, जो मस्तिष्क के कार्य और तंत्रिका तंत्र के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। हृदय स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, हड्डियों और प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करना बनान के लिए भी हमें इसकी आवश्यकता होती है।
मूड और अवसाद के लक्षणों में सुधार करने में भी इस विटामिन की हमें नियमित रूप से आवश्यकता होती है। विटामिन बी12 आपके मूड को बेहतर बनाता है। साल 2019 के एक शोध समीक्षा में पाया गया कि विटामिन-बी से भरपूर चीजें तनाव से संबंधित मूड की समस्याओं को कम करने में आपके लिए मददगार है। कुछ शोध बताते हैं विटामिन बी-12 की कमी अवसाद का भी कारण बन सकती है।

विटामिन बी-12 के स्रोत | Importance of Vitamin B12
विटामिन बी-12 मुख्य रूप से पशु उत्पादों में पाया जाता है, जैसे मांस, मछली, अंडे, दूध और डेयरी उत्पाद से आप भरपूर मात्रा में इसकी पूर्ति कर सकते हैं। शाकाहारी लोग भी आहार में कुछ चीजों को शामिल करके इसकी पूर्ति कर सकते हैं। वयस्कों को प्रतिदिन लगभग 2.4 माइक्रोग्राम विटामिन बी-12 की आवश्यकता होती है। गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को डॉक्टर की सलाह पर इसकी अधिक मात्रा की आवश्यकता होती है।
इन चीजों का करें सेवन | Importance of Vitamin B12
विटामिन बी12 आपको पशु आधारित पदार्थों जैसे मांस, मछली, अंडे और डेयरी उत्पादों से मिल सकता है। इसके अलावा आप नट्स-सीड्स सहित कुछ प्रकार फलों-सब्जियों में पाया जाता है। आहार में इस विटामिन से भरपूर चीजों को शामिल करना जरूर सुनिश्चित करें। विटामिन बी-12 आपकी सेहत के लिए बहुत जरूरी है।
