गर्भावस्थाग्रूमिंग टिप्सस्वास्थ्य और बीमारियां

ये योग बढ़ा सकता है महिलाओं की प्रजनन क्षमता, जानें शरीर को मिलते हैं कौन से फायदे?

आजकल की बिगड़ी हुई लाइफस्‍टाइल, खानपान और बढ़ते प्रदूषण ने महिलाओं की सेहत पर बेहद बुरा असर डाला है। खास तौर पर महिलाओं की प्रजनन क्षमता को नुकसान पहुंचाया है। तनाव, खराब खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी ने महिलाओं के हार्मोनल संतुलन को बिगाड़ दिया है, जिसके कारण PCOS, PCOS और एंडोमेट्रियोसिस जैसी समस्याएं आम हो गई हैं।

वहीं, जंक और प्रोसेस्ड फूड के सेवन से शरीर में पोषण की कमी हो जाती है।साथ ही काम का तनाव और शारीरिक गतिविधियों की कमी महिलाओं में अनियमित पीरियड्स का कारण बनता है, जो प्रजनन (Fertility) क्षमता पर बुरा प्रभाव डालता है। ऐसे में आपका पीरियड नियमित रूप से आए, इसके लिए चंद्र नमस्कार जैसे योगासन को अपनी रूटीन में शामिल करें। योग एक्सपर्ट स्मृति बता रही हैं कि यह योगासन करने से महिलाओं को क्या फायदे होते हैं।

चंद्र नमस्कार योग के फायदे (Chandra Namaskar Yoga Benefits for Women)

चंद्र नमस्कार, योग महिलाओं की शारीरिक और शारीरिक स्थिति को बेहतर बनाने में मदद करती है। यह हार्मोन को संतुलित करने में मदद करती है। योग एक्सपर्ट स्मृति के मुताबिक, “चंद्र नमस्कार योग महिलाओं के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।

मासिक धर्म चक्र को नियंत्रित करना

चंद्र नमस्कार शरीर से तनाव को दूर करता है और रक्त प्रवाह को बेहतर बनाता है, जिससे मासिक धर्म चक्र नियमित होता है।

प्रजनन क्षमता बढ़ाना

यह योग आसन प्रजनन अंगों में ऑक्सीजन और रक्त संचार को बढ़ाता है। यह न केवल बांझपन के लिए फायदेमंद है, बल्कि गर्भधारण की संभावना को भी बढ़ाता है।

एंडोमेट्रियोसिस और फाइब्रॉएड से राहत

चंद्र नमस्कार एंडोमेट्रियोसिस और फाइब्रॉएड के दर्द को कम करता है और रक्त संचार को बेहतर बनाता है।

गर्भाशय को मजबूत बनाना

यह योग आसन गर्भाशय की मांसपेशियों को मजबूत करता है, जिससे गर्भधारण आसान हो जाता है। यह उन महिलाओं के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है, जिन्हें बार-बार गर्भपात का सामना करना पड़ा है।

वजन घटाना

चंद्र नमस्कार मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वजन घटाने में मदद करता है। यह मोटापे से जुड़ी प्रजनन समस्याओं को भी दूर करता है।

मानसिक व शारीरिक शक्ति प्रदान करना

चंद्र नमस्कार शरीर को संतुलित करता है और मानसिक शांति प्रदान करता है। यह शारीरिक शक्ति और सहनशक्ति को भी बढ़ाता है।

डॉक्‍टर से सलाह जरूरी

योग एक्सपर्ट स्मृति कहती हैं कि चंद्र नमस्कार, महिलाओं की प्रजनन क्षमता को बेहतर बनाने के लिए एक प्रभावी योग अभ्यास है। यह न केवल प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि महिलाओं के समग्र स्वास्थ्य को भी संतुलित करता है। इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button