ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Watery Eyes: सुबह उठते ही आंख से पानी आने लगता है, जानें क्या हो सकते हैं कारण

Watery Eyes: आपने देखा होगा कि कुछ लोगों की आंख से बहुत पानी आता है। सुबह उठते ही आंख चिपचिपी महसूस होती हैं और पानी निकलने लगता है। खासतौर से बच्चों को ये समस्या ज्यादा होती है। जन्म के बाद से बच्चों को ऐसा होता है जो करीब 1 साल की उम्र में पहुंचने पर ठीक भी हो जाता है।

आंख से पानी आना या आंख से आंसू आने के कई कारण हो सकते हैं। कई बार हमारी आंख में जो आंसू निकलने का रास्ता है उसके ब्लॉकेज की वजह से यह स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसके अलावा अगर आपको किसी तरह की एलर्जी है तो भी ऐसा होता है। जानिए आंख से आंसू या पानी क्यों बहता है और इसके क्या कारण, बचाव के उपाय और अन्य लक्षण होते हैं?

आंख से पानी आने के कारण | Watery Eyes

  • एलर्जी (Watery Eyes)– आंख से पानी आने का एक बड़ा कारण एलर्जी को माना जाता है। एलर्जी आपको अलग-अलग चीजों से हो सकती है। जैसे फूल-पत्ती, घास-फूस,  स्मोकिंग, परफ्यूम, कुछ दवाओं से लेकर प्रदूषण से एलर्जी हो सकती है। कई बार पालतू जानवरों से भी एलर्जी हो सकती है। आपको इसे समझना और उस चीज से दूर रहना होगा।

  • कंजंक्टिवाइटिस (Watery Eyes) बदलते मौसम में कंजंक्टिवाइटिस की शिकायत काफी बढ़ जाती है। जिसकी वजह से आंख लाल होने लगती है और इंफेक्शन होने के कारण आंख से पानी निकलने लगता है। आंख से अचानक पानी ज्यादा आने का इसे सबसे महत्वपूर्ण कारणों में से एक माना जाता है।

  • आंसू का रास्त ब्लॉक होना (Watery Eyes) कई बार लोगों की आंख में आंसू का रास्ता ब्लॉक हो जाता है। जिसे नैटली ब्लॉकेज बोलते हैं। इससे आंख से पानी आता रहता है। बच्चों को आंख से पानी आने की समस्या काफी ज्यादा होती है। बच्चों में पैदाइशी ये समस्या रहती है जो अपने आप ठीक भी हो जाती है।

आंख से पानी आने की समस्या को कैसे ठीक करें | Watery Eyes

इसके लिए आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। आंखें बहुत संवेदनशील होती हैं इसमें किसी तरह का कोई घरेलू उपचार करना ठीक नहीं है। सुबह उठने के बाद आंखों में ठंडे पानी के छींटे लगाएं। इससे थोड़ी राहत मिल सकती है। अगर कंजंक्टिवाइटिस है तो आंख को गर्म पानी से हल्का सेंकना फायदेमंद हो सकता है। बच्चों को आंख से पानी या कीचड़ आती है तो इसके लिए डॉक्टर दवा के साथ ही आंख पर एक खास तरीके से मसाज करने की सलाह देते हैं। आंखू की नली ब्लॉक है तो इसके लिए डीसीआर सर्जरी की जाती है।

आंख से पानी आने के लक्षण | Watery Eyes

  • -सुबह उठने के बाद आंख से पानी आना

  • -कई बार आंख में दर्द हो सकता है कई बार नहीं

  • -आंख में कीचड़ आना

  • -आंख चिपचिपी बनी रहना

  • -आंख का आपस में चिपक जाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button