ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपोषणवेब स्टोरीजस्वास्थ्य और बीमारियां

सर्दियों में बढ़ने लगा है वजन, इसे कंट्रोल रखने के लिए क्या करें? जानिए

Health Tips Winter: सेहत के लिए वजन बढ़ने को बहुत नुकसानदायक माना जाता है, ये कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों को बढ़ाने वाला हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिन लोगों का वजन अधिक होता है उनमें कम या सामान्य वजन वालों की तुलना में हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, टाइप-2 डायबिटीज सहित कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारियों का खतरा भी अधिक हो सकता है। यही कारण है कि विशेषज्ञ सभी लोगों को अपने वजन को कंट्रोल रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की सलाह देते हैं। कहीं आप भी तो अधिक वजन या मोटापे का शिकार नहीं हैं?

Weight Ko Kaise Kam Kare | Weight Kam Karne Ke Asan Tarike | Weight Kam Karne Ki Tips

सर्दियों में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत | Health Tips Winter

आहार और पोषण विशेषज्ञ कहते हैं, सर्दियों में सभी लोगों को अपने वजन को कंट्रोल रखने के लिए और अधिक ध्यान देते रहना चाहिए। इस मौसम में खान-पान के कई स्वादिष्ट विकल्प उपलब्ध होते हैं। मीठे और हाई कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ तो वजन बढ़ाते ही है साथ ही सर्दियों में आमतौर पर शारीरिक गतिविधियां कम हो जाती हैं, इसके कारण भी आपका वजन तेजी से बढ़ने लगता है। आइए जानते हैं कि इस मौसम में वजन को कंट्रोल में रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखना और क्या प्रयास करना आवश्यक है?

तो इस वजह से सर्दियों में बढ़ने लगता है वजन | Health Tips Winter

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, खान-पान के अलावा कई और भी स्थितियां हैं जो आपके वजन को बढ़ा सकती हैं। ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए आपको अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है। इस दौरान हमारा मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे भूख भी बढ़ने लगती है। चूंकि सर्दियों में वसायुक्त, मीठी और हाई कैलोरी वाली चीजें अधिक खाई जाती हैं जो आपको वेट को बढ़ाने लगती हैं। इसके अलावा ठंड के कारण लोग बाहर निकलने और व्यायाम करने से भी कतराते हैं। शारीरिक गतिविध कम होने के कारण ठीक तरीके से कैलोरी बर्न नहीं हो पाती है जिसके कारण भी आप इस मौसम में वेट गेन करने लगते हैं।

मोटापा, सबसे बड़ी स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक | Health Tips Winter

मोटापा और इससे जुड़ी बीमारियां मौजूदा समय की सबसे बड़ी स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक हैं। जैसे-जैसे आपका वजन बढ़ता जाता है आपमें  हृदय रोग, डायबिटीज, और उच्च रक्तचाप जैसी क्रोनिक बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। अधिक वजन के कारण शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होने लगती है, मांसपेशियों और जोड़ों पर दबाव बढ़ जाता है जिससे गठिया और हड्डियों से संबंधित दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। इन सभी जोखिमों को देखते हुए सभी लोगों को सर्दियों में वजन को कंट्रोल रखने को लेकर अधिक सतर्कता बरतनी चाहिए।

इन पांच बातों का रखें ध्यान | Health Tips Winter

सर्दियों में वजन बढ़ने से रोकने के लिए सभी लोगों को कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए ये जरूरी है।

  • स्वस्थ और पौष्टिक आहार का ही करें सेवन। फलों-सब्जियों, लीन मीट, नट्स और सीड्स जैसे खाद्य पदार्थों के साथ संतुलित आहार लें।
  • प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों, ज्यादा चीनी वाली, तली-भुनी और नमक वाली चीजों का सेवन कम करें।
  • सर्दियों में भी खूब पानी पीते रहना जरूरी है। दिन में कम से कम 3-4 लीटर पानी जरूर पीने का लक्ष्य रखें।
  • नियमित व्यायाम जरूर करें। सर्दियों में व्यायाम की कमी के कारण वेट गेन होने का खतरा अधिक देखा जाता रहा है।
  • पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी है। अगर आपकी नींद पूरी नहीं होती है तो इसके कारण भी वजन बढ़ने का खतरा हो सकता है।

सावधानी और स्वस्थ जीवनशैली सबसे जरूरी| Health Tips Winter

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सर्दियों में वजन बढ़ना एक सामान्य समस्या है, लेकिन थोड़ी सावधानी और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इसे नियंत्रित किया जा सकता है। अध्ययन बताते हैं कि सर्दियों में संतुलित आहार और नियमित व्यायाम से न केवल वजन को नियंत्रित किया जा सकता है, बल्कि स्वास्थ्य में भी सुधार किया जा सकता है। अपनी आदतों में छोटे-छोटे बदलाव करके आप स्वस्थ और ऊर्जावान रह सकते हैं। चूंकि बच्चों में भी अधिक वजन की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है इसलिए माता-पिता सुनिश्चित करें कि आपके बच्चे का वजन कंट्रोल में रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button