ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Women’s Day 2026: 30 की उम्र के बाद महिलाओं को कैसी रखनी चाहिए अपनी डाइट, जानें

Women’s Day 2026: महिलाएं अक्सर घर और ऑफिस को बैलेंस करने के चक्कर में अपनी सेहत को नजरअंदाज करती हैं. जब की उन्हें अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए. क्योंकि उनके शरीर में 30 की उम्र के बाद कई बदलाव नजर आते हैं. इस उम्र में करियर, परिवार और खुद का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day 2026) मनाया जाता है. क्योंकि इसका उद्देश्य केवल महिलाओं की सफलता को याद करने के लिए नहीं बल्कि, उनकी सेहत पर ध्यान देने के लिए भी है. तो चलिए जानते हैं महिलाओं को 30 की उम्र के बाद कैसी रखनी चाहिए अपनी डाइट. 30 की उम्र के बाद महिलाओं में कोलेजन कम होने लगता है. इसकी कमी से स्किन को तमाम समस्याएं परेशान कर सकती हैं. क्योंकि इससे झुर्रियों, त्वचा की ढीलापन और ग्लो कम हो जाता है. तो चलिए जानते हैं कोलेजन बढ़ाने और खुद को सेहतमंद रखने के लिए क्या खाएं.

प्रोटीन रिच फूड्स (Women’s Day 2026)- कोलेजन एक प्रकार का प्रोटीन होता है, इसलिए शरीर को सही क्वांटिटी में प्रोटीन मिलना जरूरी है. ऐसे में आपको अपनी डाइट में प्रोटीन रिच फूड्स को जरूर शामिल करना चाहिए.

क्या खाएं- आप अपनी डाइट में पनीर, दही, मूंग दाल, राजमा, चना, सोयाबीन, टोफू और ड्राई फ्रूट्स नट्स आदि को शामिल कर सकती हैं.

 

बायोटिन और जिंक (Women’s Day 2026)- शरीर के लिए बायोटिन और जिंक दोनों ही बहुत जरूरी हैं. क्योंकि इसकी कमी से स्किन में दाग-धब्बे, हेयर और नेल्स कमजोर हो सकते हैं.

क्या खाएं- इसके लिए बादाम, कद्दू के बीज, तिल, मशरूम, अंडे की सफेदी खा सकते हैं.

 

ओमेगा-3 फैटी एसिड (Women’s Day 2026)- इसलिए बॉडी में ओमेगा 3 फैटी एसिड का होना भी जरूरी है. क्योंकि इसकी कमी से हड्डियां कमजोर हो सकती है, जोड़ों में दर्द बढ़ सकता है.

क्या खाएं- अलसी के बीज, चिया सीड्स, अखरोट, सूरजमुखी के बीज आदि को डाइट में शामिल कर सकते हैं.

 

विटामिन C रिच फूड्स (Women’s Day 2026)- विटामिन की कमी से इम्यूनिटी का कमजोर होना, त्वचा का डैमेज होना, कोलेजन की कमी की समस्या हो सकती है.

क्या खाएं- विटामिन सी के लिए आंवला, संतरा, नींबू, कीवी, स्ट्रॉबेरी और शिमला मिर् को डाइट में शामिल कर सकते हैं.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button