Women Health: कैसे महिलाएं अपनी सेहत को बनाएं बेहतर और मजबूत? यहां जानिए हुजुर


Women Health: घर हो या अस्पताल, सबका ख्याल रखने वाली महिलाएं ही होती हैं लेकिन दिक्कत तब शुरू होती है। जब सबकी देखभाल करने वाली महिलाएं अपना ख्याल रखना भूल जाती हैं और आंकड़े भी यही बताते हैं लेकिन अब उनको ये आदत बदल लेनी चाहिए। वीमेंस डे के दिन सिर्फ सम्मान ही नहीं सतर्कता भी जरूरी है क्योंकि मजबूत वही महिला है जो दूसरों के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ख्याल रखे।
महिलाओं में किन बीमारियों का खतरा होता है ज़्यादा? | Women Health
साइंस के मुताबिक, महिलाओं में चोट खासकर लिंगामेंट का खतरा, पुरुषों से कई गुना ज्यादा होता है। इतना ही नहीं, बुजुर्ग महिलाओं में याद्दाश्त की समस्या भी पुरुषों से लगभग तीन गुना ज्यादा पाई गई। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक दिल के मामले में भी महिलाएं कमजोर हैं। हर साल महिलाओं की सबसे ज्यादा जान हार्ट डिजीज की वजह से जाती है।
मोटापा का बढ़ना (Women Health): आज महिलाओं में ”मोटापा और खासकर बैली फैट” तेजी से बढ़ रहा है, जिसे डायबिटीज, बीपी और हार्ट डिजीज जैसी कई बीमारियों की जड़ माना जाता है। ऐसे में महिलाओं को रोजाना वर्कऑउट करना चाहिए। अपनी डेली लैग में योग और एक्सरसाइज़ को साहिल करना चाहिए जिससे पेट की चर्बी कम हो और मेटाबॉलिज्म मजबूत बने।
कमजोर होता दिल (Women Health): अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक हर साल महिलाओं की सबसे ज्यादा मौत हार्ट डिजीज से होती है। साथ ही PCOS, मेनोपॉज और हार्मोनल बदलाव भी दिल का खतरा बढ़ा सकते हैं।ऐसे में महिलाओं को दिल को मजबूत रखने के लिए नियमित व्यायाम, कम वसा वाला आहार, तनाव प्रबंधन, और नियमित हेल्थ चेकअप के माध्यम से कोलेस्ट्रॉल व ब्लड शुगर पर नियंत्रण रखें।
लिगामेंट चोट का बढ़ता खतरा (Women Health): महिलाओं में लिगामेंट चोट का खतरा पुरुषों से कई गुना ज्यादा हो सकता है। ऐसे में महिलाओं को अपनी मांसपेशियों, हड्डियों और जॉइंट्स को मजबूत और फ्लेक्सिबल रखने के लिए वीरभद्रासन, सेतुबंधासन, वृक्षासन जैसे योगासन जरूर करने चाहिए, जो जोड़ों की स्थिरता बढ़ाते हैं।
हार्मोनल बैलेंस (Women Health): आज बहुत सी महिलाएं PCOS, थायरॉइड, इर्रेगुलर पीरियड्स और मेनोपॉज से परेशान हैं। लाइफस्टाइल और तनाव के कारण हार्मोनल बैलेंस बिगड़ रहा है। PCOS, थायराइड और इरेगुलर पीरियड्स के लिए योग और सही जीवनशैली ही सबसे बेहतरीन विकल्प है।





