ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपोषणस्वास्थ्य और बीमारियां

World Arthritis Day 2024: आर्थराइटिस से रहना है सुरक्षित, लाइफस्टाइल में ये छोटे-छोटे बदलाव करना जरूरी

World Arthritis Day 2024: जोड़ों को प्रभावित करने वाली गंभीर समस्या आर्थराइटिस (गठिया) है। आंकड़ों से पता चलता है कि कम उम्र, यहां तक कि 30 की आयु से पहले भी लोग गठिया रोग का शिकार हो रहे हैं। साल 2020 में 595 मिलियन (59.5 करोड़) लोग ऑस्टियोआर्थराइटिस से पीड़ित थे, जो साल 1990 के डेटा से करीब 132% अधिक है। विशेषज्ञों ने चिंता जताई है कि 2050 तक ऑस्टियोआर्थराइटिस से पीड़ित लोगों की संख्या लगभग 1 बिलियन (100 करोड़) तक हो सकती है।

World Mental Health Day 2024: Know Experts Advice About Mental Illness

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, दुनियाभर में जिस तरह से जोड़ों की ये समस्या बढ़ती जा रही है, इसके खतरे को देखते हुए सभी लोगों को कम उम्र से ही बचाव के उपाय शुरू कर देने चाहिए। आर्थराइटिस का असर जीवन की गुणवत्ता पर भी होता है, इसमें आपके लिए दिनचर्या के सामान्य कार्यों को करना तक कठिन हो सकता है। वैश्विक स्तर पर बढ़ती इस समस्या को लेकर लोगों को शिक्षित और जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 12 अक्टूबर को विश्व आर्थराइटिस दिवस (World Arthritis Day) मनाया जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कम उम्र से ही अगर लाइफस्टाइल में कुछ सुधार कर लिया जाएं तो भविष्य में इस रोग से बचाव किया जा सकता है।

आर्थराइटिस से सुरक्षित रखने में ये कदम हैं सहायक | World Arthritis Day 2024

आर्थराइटिस एक ऐसी स्थिति है, जिसमें जोड़ों में सूजन और दर्द बना रहता है। यह समस्या उम्र बढ़ने के साथ आम हो जाती है, लेकिन आजकल युवाओं में भी यह देखने को मिल रही है। इसे रोकने के लिए जीवनशैली में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। व्यायाम, शारीरिक सक्रियता, आहार में सुधार जैसे छोटे-छोटे बदलाव आपको आर्थराइटिस से सुरक्षित रखने में सहायक हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप किन उपायों को अपनाकर आर्थराइटिस के खतरे को कम कर सकते हैं?

व्यायाम और संतुलित आहार फायदेमंद | World Arthritis Day 2024

अध्ययनों में आर्थराइटिस की बढ़ती समस्या के लिए बढ़ते वजन को प्रमुख कारण माना गया है। वजन अधिक होने से सभी जोड़ों जैसे घुटने, कूल्हों और रीढ़ पर अधिक दबाव पड़ता है, ये गठिया की समस्या को बढ़ावा देने वाली स्थिति है। इसलिए कम उम्र से ही वजन को कंट्रोल में रखना जरूरी है। व्यायाम और संतुलित आहार इसमें आपके लिए मददगार माने जाते हैं। संतुलित आहार का सेवन जैसे फाइबर, विटामिन, और खनिजों से भरपूर चीजें खाने और शारीरिक गतिविधि-योग आदि से वजन को कंट्रोल रखना आसान हो जाता है।

एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट का सेवन जरूरी | World Arthritis Day 2024

स्वस्थ और पौष्टिक आहार न केवल आपके वजन को नियंत्रित रखने में सहायक है, बल्कि हड्डियों-जोड़ों की सेहत के लिए भी महत्वपूर्ण है। एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट वाली चीजों का सेवन जरूर करें। ताजे फल, सब्जियां, और साबुत अनाज को अपने आहार में शामिल करें। ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर चीजें जोड़ों की समस्याओं को कम करने और संपूर्ण स्वास्थ्य को ठीक रखने में मददगार हैं।

ज्यादा देर बैठे रहने से बचें | World Arthritis Day 2024

लंबे समय तक बैठे रहने वाले लोगों में गठिया सहित कई अन्य समस्याओं का खतरा अधिक देखा जाता है। ये शारीरिक निष्क्रियता को भी बढ़ा देती है जिससे वजन बढ़ने और जोड़ों की समस्याओं का खतरा अधिक होता है। इसी तरह गलत मुद्रा में बैठने और सोने से रीढ़ की हड्डी और अन्य जोड़ों पर अनावश्यक दबाव पड़ता है, जिससे आर्थराइटिस हो सकता है। बैठते समय पीठ को सीधा रखें और  पैरों को जमीन या किसी सपोर्ट पर आराम से टिकाएं।

इन दो आदतों का है नकारात्मक असर | World Arthritis Day 2024

धूम्रपान और शराब इन दो आदतों का संपूर्ण स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर देखा जाता है, इससे आर्थराइटिस का भी खतरा हो सकता है। अध्ययनों में धूम्रपान की आदत को रूमेटाइड अर्थराइटिस और ऑस्टियोआर्थराइटिस के लिए एक महत्वपूर्ण जोखिम कारक पाया गया है। धूम्रपान के कारण आपके शरीर में सूजन को बढ़ाने वाले साइटोकिन्स बढ़ने लगते हैं। इस एक आदत को छोड़कर आप कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button