गर्भावस्थाग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्वास्थ्य और बीमारियां

World Diabetes Day 2024: साल-दर साल बढ़ रहे डायबिटीज के मरीज, बचना है तो जान लीजिए ये जरूरी बातें

World Diabetes Day 2024: दुनियाभर में तेजी से बढ़ती बीमारी डायबिटीज है, जिसका शिकार हर उम्र के लोगों को देखा जा रहा है। ब्लड शुगर के सामान्य से अधिक बने रहने वाली ये बीमारी शरीर को कई प्रकार से प्रभावित करने वाली हो सकती है। जिन लोगों का शुगर लेवल अक्सर बढ़ा हुआ रहता है उनमें आंखों, किडनी, तंत्रिकाओं और हृदय से संबंधित कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अपने ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल में रखने की सलाह देते हैं।

Know How To Take Care and keep Your Eyes safe from Pollution

साल-दर साल बढ़ते जा रहे डायबिटीज के मरीज़ | World Diabetes Day 2024

वैश्विक स्तर पर बढ़ती इस गंभीर और क्रोनिक बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक करने, इससे बचाव को लेकर लोगों को शिक्षित करने के उद्देश्य से हर साल 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस (World Diabetes Day) मनाया जाता है। आंकड़ों से पता चलता है कि डायबिटीज के मरीज साल-दर साल बढ़ते जा रहे हैं।  एक अनुमान के मुताबिक दुनियाभर में 53 करोड़ से अधिक लोग इस बीमारी के शिकार हैं और अगले दो दशकों में रोगियों की संख्या 80 करोड़ के आंकड़े को छू सकती है। इससे बचाव के लिए कम उम्र से ही कुछ बातों पर गंभीरता से ध्यान देते रहना जरूरी है।

डायबिटीज को हल्के में लेने की भूल नहीं करें | World Diabetes Day 2024

डॉक्टर बताते हैं, भले ही दुनियाभर में सबसे ज्यादा मरीज टाइप-2 डायबिटीज के देखे जाते रहे हैं पर मधुमेह चार प्रकार का होता है। इसे उम्र बढ़ने के साथ होने वाली बीमारी समझना या युवावस्था में शुगर की समस्या को अनदेखा करना आपके लिए दिक्कतें बढ़ाने वाला हो सकती है। बढ़े रहने वाले शुगर लेवल का असर हृदय और आंखों की सेहत पर भी पड़ सकता है, इसलिए डायबिटीज को हल्के में लेने की भूल नहीं की जानी चाहिए। डायबिटीज के जोखिम कारकों के बारे में जानना और सभी लोगों को इससे बचाव के लिए प्रयास करते रहना बहुत जरूरी है।

फैमिली हिस्ट्री है डायबिटीज का सबसे बड़ा कारक | World Diabetes Day 2024

डायबिटीज का सबसे बड़ा कारक फैमिली हिस्ट्री को माना जाता है। यानी कि यदि माता-पिता या भाई-बहन को टाइप-2 डायबिटीज है तो आपको भी मधुमेह होने का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि डायबिटीज के अन्य प्रकार जैसे टाइप-1 या फिर गर्भकालीन मधुमेह में इसका जोखिम कम होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं जिन लोगों को डायबिटीज की फैमिली हिस्ट्री रही है उन्हें निरंतर और विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

डायबिटीज रोग का मुख्य जोखिम है मोटापा | World Diabetes Day 2024

अधिक वजन या मोटापा डायबिटीज रोग के लिए एक मुख्य जोखिम है। अध्ययनों से पता चलता है कि मुख्यरूप से पेट पर फैट जमा होने से आपमें डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है। अध्ययकर्ताओं ने पाया कि जो लोग अधिक मीठा खाते हैं उनमें पेट की चर्बी बढ़ने का खतरा रहता है। मोटापा से ग्रस्त लोगों में डायबिटीज की स्थिति हृदय रोग और अन्य जटिलताओं को भी बढ़ाने वाली हो सकती है।

शारीरिक रूप से निष्क्रिय होना भी है खतरनाक | World Diabetes Day 2024

विशेषज्ञ कहते हैं, आप शारीरिक रूप से जितना कम सक्रिय रहेंगे, आपमें डायबिटीज होने का जोखिम उतना ही अधिक होगा। शारीरिक गतिविधि जैसे नियमित रूप से योग-व्यायाम वजन और खेलकूद से वजन को नियंत्रित करने में मदद करती है और इससे ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल में रखा जा सकता है। बीमारियों से बचे रहने के लिए रोजाना कम से कम 30 मिनट तक व्यायाम जरूर करें।

गर्भावस्था से संबंधित जोखिम | World Diabetes Day 2024

टाइप-2 डायबिटीज होने का जोखिम उन लोगों में अधिक होता है, जिन्हें गर्भावस्था के दौरान मधुमेह का पता चलता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस अवधि में शुगर के स्तर को कंट्रोल में रखने की सलाह देते हैं। गर्भावधि मधुमेह, जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है इसका निदान पहली बार गर्भावस्था (गर्भावस्था) के दौरान होता है। मधुमेह के अन्य प्रकारों की तरह गर्भावधि मधुमेह भी सेहत को कई प्रकार से प्रभावित करती है। गर्भावधि में मधुमेह के कारण ब्लड शुगर का स्तर बढ़ा रहता है जिसका असर गर्भवती और बच्चे दोनों की सेहत पर देखा जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button