ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां

World Diabetes Day 2024: डायबिटीज को लेकर मन में हैं कई सवाल, जानिए सभी जवाब

World Diabetes Day 2024: डायबिटीज एक ऐसी स्वास्थ्य समस्या है जिसका शिकार हर उम्र के लोग हो सकते हैं। डायबिटीज की बीमारी में ब्लड शुगर का स्तर अक्सर सामान्य से अधिक बना रहता है जिसे अगर कंट्रोल न किया जाए तो इससे शरीर के कई अंगों जैसे आंख, हृदय, तंत्रिका तंत्र पर नकारात्मक असर हो सकता है। यही कारण है कि सभी लोगों को निरंतर अपने शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने की सलाह दी जाती है।

Diabetes Diet: ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिए Diabetic मरीज इन चीज़ों को जरूर करें Diet में शामिल

वैसे तो दुनियाभर में टाइप-2 डायबिटीज का जोखिम सबसे अधिक देखा जाता रहा है, हालांकि बच्चे टाइप-1 का भी शिकार हो सकते हैं। वैश्विक स्तर पर बढ़ती इस गंभीर और क्रोनिक बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक करने, इससे बचाव को लेकर लोगों को शिक्षित करने के उद्देश्य से हर साल 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस (World Diabetes Day) मनाया जाता है। डायबिटीज से बचाव के लिए इसके बारे में सही जानकारी होना जरूरी है। आपके भी मन में इस रोग को लेकर कई सवाल होंगे आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

कब होती है डायबिटीज?| World Diabetes Day 2024

दुनियाभर में 537 मिलियन (53.7 करोड़) से अधिक लोग मधुमेह के शिकार हैं। मधुमेह ऐसी बीमारी है जो तब होती है जब आपका ब्लड शुगर अक्सर सामान्य से अधिक बना रहता है। फास्टिंग ग्लूकोज का लेवल 70 और 100 मिलीग्राम प्रति डेसीलिटर (mg/dL) से और भोजन के बाद शुगर का लेवल 125 mg/dL (6.9 mmol/L) या उससे अधिक बने रहने को डायबिटीज रोग माना जाता है। आइए इस रोग से संबंधित कुछ जरूरी सवालों के जवाब जानते हैं।

कई कारणों से हो सकती है डायबिटीज | World Diabetes Day 2024

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, डायबिटीज कई कारणों से हो सकती है। यदि परिवार में किसी को डायबिटीज है, तो दूसरों में भी इसका खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा कुछ लाइफस्टाइल फैक्टर्स जैसे असंतुलित खानपान, शारीरिक गतिविधि में कमी और मोटापा भी इसकी एक वजह है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को अपने शुगर की निरंतर जांच करते रहना चाहिए, अगर ये अक्सर सामान्य से अधिक बना रहता है तो सावधान हो जाइए।

कई अंगों को प्रभावित करती है डायबिटीज | World Diabetes Day 2024

डायबिटीज शरीर के कई अंगों को प्रभावित कर सकती है। मधुमेह के शिकार लोगों में हृदय और रक्त वाहिकाओं से संबंधित समस्याएं अधिक होती हैं। लंबे समय तक डायबिटीज के चलते किडनी फेलियर और आंखों की रेटिना को भी नुकसान पहुंच सकता है। नर्वस सिस्टम में होने वाली दिक्कतें पैरों को प्रभावित करती हैं जिससे अल्सर या डायबिटिक फूट जैसी गंभीर समस्या हो सकती है।

डायबिटीज की पहचान कैसे की जाए? | World Diabetes Day 2024

डायबिटीज के सामान्य लक्षणों पर ध्यान देते रहना बहुत जरूरी है। अत्यधिक प्यास लगना और मुंह सूखना, बार-बार पेशाब आना, थकान और कमजोरी महसूस करना, वजन का अचानक से कम होते जाना, बार-बार संक्रमण होना, धुंधला दिखाई देना संकेत है कि आपको डायबिटीज की बीमारी हो सकती है। इस तरह के लक्षण महसूस हो रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

क्या डायबिटीज से बचाव किया जा सकता है? | World Diabetes Day 2024

टाइप-2 डायबिटीज को लाइफस्टाइल में बदलाव करके काफी हद तक रोका जा सकता है। स्वास्थ्यवर्धक आहार लेना, नियमित व्यायाम करना, वजन नियंत्रित रखना और धूम्रपान-शराब से परहेज करके डायबिटीज से बचा जा सकता है। हालांकि टाइप-1 डायबिटीज से बचाव नहीं किया जा सकता है। ये इम्यून सिस्टम से संबंधित समस्या है, इसलिए इसे रोकना फिलहाल संभव नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button