ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसवेब स्टोरीजस्वास्थ्य और बीमारियां

World Food Day 2024: दिल को सेहतमंद रखना नहीं है आसान, आहार में ये बदलाव होगा लाभकारी

World Food Day 2024: वैश्विक स्तर पर तेजी से हृदय रोगों का खतरा बढ़ता जा रहा है। कम उम्र के लोग यहां तक कि बच्चे भी हृदय रोग और इसके जोखिम कारकों का शिकार हो रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी इसका प्रमुख कारण हो सकती है। विशेषतौर पर खान-पान पर ध्यान न देना, नमक-प्रोसेस्ड चीजों का अधिक सेवन हृदय रोगों के लिए प्रमुख कारक हो सकते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि खान-पान में बदलाव, विशेषतौर पर खाने के लिए सही तेल के चयन की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। ऑलिव ऑयल (जैतून के तेल) को इसके लिए बहुत फायदेमंद पाया गया है। ऑलिव ऑयल को आहार का हिस्सा बनाकर न सिर्फ आप ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रख सकते हैं साथ ही इससे हृदय रोगों के लिए जिम्मेदार अन्य कारकों को भी कम किया जा सकता है।

Actress Hina Khan Health Update | Hina Khan Cancer Chemotherapy Treatment

हृदय को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं इसे | World Food Day 2024

ऑलिव ऑयल (जैतून के तेल) में पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो बल्ड प्रेशर को दुरुस्त रखते हैं। यह तेल हृदय को भी स्वस्थ बनाए रखता है। जैतून के तेल में विटामिन ई, के आयरन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं। इस तेल का इस्तेमाल करने से कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होती हैं। इस तेल मौजूद पॉलीफेनोल्स धमनियों को रिलैक्स करने और खोलने में मदद करते हैं। इससे हृदय की सेहत दुरुस्त रहती है और हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है। यह तेल गुड कॉलेस्ट्रोल को बढ़ाने और बैड कॉलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है। जैतून के तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं।

आहार में शामिल करें जैतून का तेल | World Food Day 2024

वजन कम करने के लिए आप जैतून के तेल को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। इस तेल से ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है, जिससे खाने की क्रेविंग्स कम होती हैं और पेट भरे रहने का एहसास होता है। इससे धीरे-धीरे वजन कम होने लगता है और मेटाबॉलिक रेट भी बेहतर होता है। जैतून के तेल में सूजनरोधी गुण होने से यह सूजन कम करता है और गठिया जैसे रोगों में राहत देता है।

स्वास्थ्य बेहतर बनाता है जैतून का तेल | World Food Day 2024

प्रतिदिन एक चम्मच जैतून का तेल सलाद में डालकर खाने या खाना पकाने में इस्तेमाल करने से स्वास्थ्य बेहतर रहता है। इस तेल का अधिक इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इस तेल में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाले  गुण और सैचुरेट फैट होता है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और आप संक्रमण तथा बीमारियों से सुरक्षित रहते हैं।

अल्जाइमर रोग का भी कम होता है जोखिम | World Food Day 2024

हार्वर्ड विश्वविद्यालय सहित शोधकर्ताओं की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने ऑलिव ऑयल के सेवन को बहुत लाभकारी पाया है। एक शोध में वैज्ञानिकों की टीम ने बताया कि प्रतिदिन लगभग एक चम्मच जैतून के तेल का सेवन डिमेंशिया के कारण मृत्यु के जोखिम को लगभग 30 प्रतिशत तक कम कर सकती है। 28 वर्षों तक अमेरिका में 92,000 से अधिक वयस्कों के डेटा का अवलोकन करने पर पता चला कि ऑलिव ऑयल न सिर्फ अल्जाइमर से बचाने में लाभकारी है साथ ही इससे इन रोगों के कारण मौत के खतरे को भी कम कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button